MPBSE Class 10, 12 Admit Cards: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो भी छात्र इस साल एमपी बोर्ड एग्जाम (MP Board Exam) देने जा रहे हैं. वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं. वहीं एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की गलती होने पर छात्र सुधार विंडो के जरिए आवदेन कर, गलत की सही करवा सकते हैं. बोर्ड के अनुसार सुधार विंडो 31 जनवरी, 2022 तक खुली रहेगी. छात्र अंतिम तिथि को या उससे पहले एडमिट कार्ड में बदलाव कर सकते हैं. वहीं एडमिट कार्ड को किस तरह से डाउनलोड किया जाए, उसकी प्रक्रिया नीचे बताई गई है.
एमपीबीएसई कक्षा 10, 12 प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें (How to download Admit card) -
स्टेप -1: एमपीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट-mpbse.mponline.gov.in पर जाएं.
स्टेप-2 होमपेज पर उपलब्ध 'एग्जामिनेशन एंड एनरोलमेंट फॉर्म' टैब पर क्लिक कर दें.
स्टेप-3 क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा. जहां पर 'एमपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र 2022' लिंक होगा.
स्टेप-4 इस लिंक पर क्लिक कर पूछी गई जानकारी भर दें. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा. उसे डाउनलोड कर लें.
-
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर
अगर किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई गलती होती है, तो वो सुधार विंडो के जरिए इसे सही करवा सकता है.
बता दें कि कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होने वाली है. जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी. ये परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुरू होगी.
वहीं इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड ने 2022 के लिए कक्षा 10 और कक्षा 12 की सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा दोनों के लिए अंकन योजना को भी संशोधित किया है. संशोधित अंकन योजना के अनुसार, सिद्धांत विषयों के लिए 80 अंक आवंटित किए जाएंगे और शेष 20 अंक व्यावहारिक और परियोजना कार्यों के लिए होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं