विज्ञापन

रेलवे में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का आखिरी मौका! बोर्ड ने बढ़ाई आवेदन की लास्ट डेट

Sarkati Naukri : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC अंडरग्रेजुएट पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट बढ़ा दी है. 12वीं पास उम्मीदवार अब 15 नवंबर 2026 की रात तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

रेलवे में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का आखिरी मौका! बोर्ड ने बढ़ाई आवेदन की लास्ट डेट
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं. होमपेज पर 'RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें.

RRB NTPC UG ki last date kab hai :  रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत अंडरग्रेजुएट पदों पर होने वाली भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट बढ़ा दी है. अब आप 15 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर तय की गई थी.

जिन अभ्यर्थियों ने तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से अब तक अपना फॉर्म नहीं भरा था, वे अब इसका फायदा उठाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके बाद उम्मीदवारों को अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए 16 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो की सुविधा भी दी जाएगी.

इन 4 पदों पर हो रही है बंपर भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,688 खाली पदों को भरा जाएगा, जिसमें कमर्शियल कम टिकट क्लर्क के 700 पद, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600 पद, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 200 पद और ट्रेन क्लर्क 188 पद. 

क्या है आवेदन फीस और कैसे करें अप्लाई?

सामान्य, ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 500 निश्चित किया गया है, जबकि एससी, एसटी, महिला और अल्पसंख्यक कैटेगरी के लिए यह फीस 250 है. पहले स्टेप की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) में शामिल होने के बाद नियमानुसार यह शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा. 

अप्लाई करने का तरीका 

कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल rrbapply.gov.in पर जाएं. होमपेज पर 'RRB NTPC Undergraduate Recruitment 2026' के लिंक पर क्लिक कर नया रजिस्ट्रेशन करें. इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल्स दर्ज कर फॉर्म भरिए. आवेदन के दौरान पोर्टल पर लाइव फोटो कैप्चर और आधार वेरिफिकेशन की प्रोसेस पूरी करना जरूरी है. ध्यान रखें कि उम्मीदवार केवल किसी एक ही RRB जोन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी के इन 10 जिलों में 17 नवंबर को लगेगा महा नौकरी मेला, 12,000 से ज्यादा पदों पर ऑन-द-स्पॉट मिलेगी जॉब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com