विज्ञापन

HPBOSE Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% बच्चे हुए पास

HP Board Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने क्लास 12 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने ये एग्जाम दिया था, वो अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

HPBOSE Result 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% बच्चे हुए पास
परीक्षा में कुल 3,271 उम्मीदवार शामिल हुए थे.

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने क्लास 12 का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन छात्रों ने 12वीं क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी वो अब अपने रोल नंबर की मदद से HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स लाने होंगे. वहीं  थ्योरी और प्रैक्टिकल  वाले एग्जाम में अलग-अलग 33% पासिंग मार्क्स लाना जरूरी है. बता दें कि ये सप्लीमेंट्री परीक्षा कम्पार्टमेंट, परफॉर्मेंस में सुधार, अतिरिक्त विषय और डिप्लोमा होल्डर के लिए आयोजित की गई थी.

HPBOSE क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं.
  • होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन होगा.
  • क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
  • रोल नंबर डालें.
  • जानकारी सबमिट करें.
  • रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.

कितने छात्र हुए पास

HPBOSE क्लास 12 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2026 के अनुसार, परीक्षा में कुल 3,271 उम्मीदवार शामिल हुए थे. इनमें से 1,931 छात्र परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं. कुल पास प्रतिशत 59.07% दर्ज किया गया है. 1,123 उम्मीदवारों को कम्पार्टमेंट कैटेगरी में रखा गया है और उन्हें बोर्ड के नियमों के अनुसार अपने पेंडिंग विषयों को पास करने का एक और मौका मिल सकता है.

री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग प्रक्रिया क्या है

रिजल्ट में आए नंबर से जो छात्र संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं. छात्र अपने संबंधित स्कूल के जरिए  री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं. री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के लिए छात्र को फीस का भुगतान करना होगा. री-इवैल्यूएशन की फीस प्रति विषय 1,000 रुपये रखी गई है. री-चेकिंग फीस प्रति विषय 800 रुपये है. री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 4 सितंबर, 2026 है. इसलिए समय रहते अप्लाई कर दें.

ये भी पढ़ें-CBI को NEET पेपर लीक मामले में छात्र के खिलाफ नहीं मिला सबूत, कोर्ट ने दिया रिजल्ट जारी करने का आदेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HPBOSE Result 2026, HPBOSE Class 12 Supplementary Result, HP Board 12th Compartment Result 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com