MPBSE Admit Card 2022 : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 जारी करेगा. बोर्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और mpbse.nic.in पर कक्षा 10 और 12 के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा. मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2022 से करने जा रहा है. बता दें कि कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी, जो अगले महीने की 10 तारीख यानी 10 मार्च 2022 तक चलेगी. वहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी 2022 से किया जाएगा. बोर्ड परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2022 तक रिलीज किए जाने की संभावना थी, लेकिन बोर्ड ने इस संबंध में अब तक कोई अपडेट जारी नहीं किया है.बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र एडमिट कार्ड अपने स्कूल से भी प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2022 से उपलब्ध होगा और छात्र इसमें 31 जनवरी 2022 तक सुधार करा सकेंगे.
ऐसे करें एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड (MP Board Admit Card 2022 Download)
एमपी बोर्ड ने वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए अब तक कोई लिंक जारी नहीं किया है. नीचे दिए गए स्ट्रेप से एडमिट कार्ड को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है-
1. सबसे पहले छात्र मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट http://mpbse.nic.in पर जाएं.
2. होमपेज पर नेविगेट करें और एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3. एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड की डिटेल चेक करें और इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
NDTV World Summit 2026 : 'जब तक समझौता हो ना जाए...' रूस-अमेरिका तेल डील पर क्या बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर? -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं