विज्ञापन

यूपी के हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म, स्पेशल TET का एडमिट कार्ड हुआ जारी

UP Special TET Admit Card: यूपी के सरकारी स्कूलों में नौकरी करने वाले हजारों शिक्षक इस टीईटी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. 3 नवंबर को यूपी के अलग-अलग जिलों में परीक्षा होगी.

यूपी के हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म, स्पेशल TET का एडमिट कार्ड हुआ जारी
UP स्पेशल टीईटी का एडमिट कार्ड जारी

यूपी के हजारों शिक्षकों का इंतजार आखिर खत्म हो चुका है, स्पेशल टीईटी के लिए आवेदन करने वाले टीचर्स अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं. ये स्पेशल टीईटी उन सरकारी शिक्षकों के लिए है, जो यूपी के तमाम स्कूलों में पढ़ा रहे हैं. यूपी स्पेशल टीईटी की परीक्षा 3 नवंबर को प्रदेश के तमाम जिलों में आयोजित होगी. आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं. 

स्पेशल TET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर UP Special TET 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर डालकर लॉगइन करें 
  • इसके बाद आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर दिखेगा
  • इसे यहां से डाउनलोड कर लें और एक प्रिंटआउट भी निकाल लें

क्यों हो रहा है स्पेशल TET?

यूपी में कुछ महीने पहले ही टीईटी परीक्षा हुई थी, लेकिन अब सरकारी नौकरी कर रहे शिक्षकों के लिए अलग से टीईटी परीक्षा कराई जा रही है. सुप्रीम कोर्ट ने सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य कर दिया है, बिना इसके उनकी नौकरी जा सकती है. इसके लिए 2028 तक की डेडलाइन है. ऐसे में यूपी सरकार ने तमाम शिक्षकों को राहत देते हुए स्पेशल टीईटी कराने का फैसला किया. 

पहले ही परीक्षा निकाल चुके हैं ज्यादातर टीचर

यूपी के ज्यादातर टीचर्स पहले ही टीईटी पास कर चुके हैं. कुछ महीने पहले हुई परीक्षा में कुल 1 लाख 22 हजार से ज्यादा टीचर्स शामिल हुए थे, इसमें 93 हजार से ज्यादा टीचर्स ने परीक्षा पास कर ली थी. यानी अब करीब 62 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिन्हें हर हाल में टीईटी पास करना है. स्पेशल टीईटी में फेल होने पर फिर से अगले साल टीईटी में बैठने का मौका मिलेगा, लेकिन डेडलाइन तक अगर परीक्षा पास नहीं की तो नौकरी चली जाएगी. 

यह भी पढ़ें | यूपी असिस्टेंट टीचर भर्ती का फॉर्म हो जाएगा रिजेक्ट, फॉर्म करेक्शन की ये है आखिरी तारीख

यह भी पढ़ें | डॉक्टर बनने का आखिरी मौका, 2 हजार MBBS सीटों को भरने के लिए स्पेशल काउंसलिंग का ऐलान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Special TET Admit Card, UP Special TET 2026, UP Special TET Exam Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com