विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2022

MP Board Date Sheet 2022: बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें किस दिन है कौन सा पेपर

MP Board date sheet 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. छात्र परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए नीचे पढ़ें-  

MP Board Date Sheet 2022: बोर्ड ने जारी की कक्षा 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें किस दिन है कौन सा पेपर
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है
नई दिल्ली:

MP Board date sheet 2022: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एमपीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. एमपीबीएसई ने दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए 17 जनवरी 2022 को डेट शीट 2022 जारी किया है. यह डेट शीट प्री-बोर्ड परीक्षा के लिए हैं. मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा की जानकारी ट्वीट कर दी. विभाग ने ट्वीट किया, 'स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षिणक सत्र 2021-22 की कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड की परीक्षा की समय सारणी जारी की है. कक्षा10वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी 2022 से 28 जनवरी 2022 तक और कक्षा 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा 20 जनवरी 2022 से 31 जनवरी 2022 तक टेक होम के रूप में संचालित होंगी.' छात्र इस संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट http://mpbse.nic.in देखें. 

क्या है टेक होम फॉर्मेट (Take Home Format)
मध्य प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षा टेक होम रूप में आयोजित की जाएगी. टेक होम प्रणाली में छात्रों को पेपर के एक दिन पहले स्कूल बुलाकर प्रश्न पत्र और कॉपी दे दी जाएंगी.छात्रों को एक निर्धारित तिथि तक अपने संबंधित स्कूलों में उत्तर पुस्तिकाएं जमा करानी होगी. मूल्यांकन प्रक्रिया संबंधित विषय के टीचर्स करेंगे और छात्र 5 फरवरी, 2022 तक अपनी मूल्यांकन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर सकेंगे.

एमपी बोर्ड 10वीं प्री-बोर्ड की परीक्षा तिथियां (Class 10 Pre-board exams schedule)
अंग्रेजी- 20 जनवरी 2022
साइंस- 21 जनवरी 2022
हिंदी - 22 जनवरी 2022
मैथमेटिक्स - 24 जनवरी 2022
संस्कृत- 25 जनवरी 2022
सोशल साइंस - 27 जनवरी 2022

एमपी बोर्ड 12वीं प्री-बोर्ड की परीक्षा तिथियां (Class 12 Pre-board exams schedule)
हिंदी- 20 जनवरी 2022
इंग्लिश-  21 जनवरी 2022
संस्कृत / उर्दू/ मराठी - 22 जनवरी 2022
मैथमेटिक्स - 24 जनवरी 2022
पोलिटिकल साइंस, एनिमल हसबेंडरी, इंडियन कल्चर एंड हिस्ट्री-  25 जनवरी 2022

ये भी पढ़ें 
NIOS Board Exams 2022: एनआईओएस ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें कब होगा एग्जाम

CGBSE Board Exam: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MP Board Exam 2022, Class 10, 12 Pre-board Date Sheet Out, Take-home Format, Madhya Pradesh Board Of Secondary Education, MPBSE 10th 12th Board Examination, MPBSE 10th, Exam Details, School Education Department, MP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com