Up Polytechnic Counselling Date 2022: डायरेक्टोरेट ऑफ टेक्निकल एजुककेशन एंड ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल (पॉलिटेक्निक, उत्तर प्रदेश) ने 27 से 30 जून 2022 तक जेईईसीयूपी 2022 परीक्षा (JEECUP 2022 Examination) का आयोजन किया था. JEECUP 2022 का परिणाम इस महीने की 18 तारीख को आधिकारिक वेबसाइट Jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया गया था. जिन उम्मीदवारों ने अपना परीक्षा परिणाम चेक नहीं किया है, वे अपना स्कोरकार्ड देखने के लिए जेईईसीयूपी की वेबसाइट पर जा सकते हैं. जेईईसीयूपी रिजल्ट 2022 (JEECUP Result 2022) के घोषित हो जाने के बाद पॉलिटेक्निकल परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों को अब जेईईसीयूपी काउंसलिंग शेड्यूल 2022 ( JEECUP Counselling Schedule 2022) का इंतजार है, जिसमें वे च्वाइस फिलिंग की तारीखें देख सकते हैं. काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक आवंटन सूची 2022 (JEECUP Polytechnic Allotment List 2022) की प्रतीक्षा करनी होगी. जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक आवंटन सूची द्वारा उम्मीदवारों को कॉलेज आवंटित किया जाता है.
JEECUP Result 2022: यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर डाउनलोड करें
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सूत्रों की मानें तो काउंसिल द्वारा जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक एडमिशन 2022 (JEECUP Polytechnic Admission 2022) के लिए काउंसलिंग की अंतिम तारीख की घोषणा अब तक नहीं की गई है. हालांकि उम्मीदवारों को च्वाइस भरने के लिए 10 दिन का समय मिलेगा, जिसके बाद उम्मीदवार अपने मनपसंद कॉलेज और ट्रेड चुन सकते हैं. इसके बाद UP Polytechnic 1st Seat Allotment List 2022 जारी की जाएगी जिसमें उम्मीदवार अपना कॉलेज देख सकते हैं. जिन छात्रों को पहली मेरिट लिस्ट में सीट नहीं मिलती है उनके लिए जेईईसीयूपी पॉलिटेक्निक सेकेंड एडमिशन लिस्ट (JEECUP Polytechnic 2nd Admission List 2022) जारी की जाएगी. JEECUP 2022 रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड, देखें डिटेल्स
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग तिथियां 2022 भी इसी महीने में तय की जाएंगी. काउंसलिंग के 29-30 जुलाई से शुरू होने की संभावना है. काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा अभी नहीं की गई है, लेकिन काउंसिल जल्द ही काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा करेगा और उसके बाद उम्मीदवार ट्रेड्स और कॉलेजों के लिए अपनी पसंद भर सकते हैं. यूपी पॉलिटेक्निक में विभिन्न स्ट्रीम में डिप्लोमा की 10,000 से अधिक सीटें हैं जिन्हें छात्र अपनी पसंद और कॉलेज के स्थान के अनुसार चुन सकते हैं. जैसे ही उम्मीदवार को आवंटन सूची में सीट प्राप्त होती है उन्हें कॉलेज में रिपोर्ट करना होता है और फिर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होती है. उत्तर प्रदेश में पॉलिटेक्निक कोर्स या फिर डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन किया जाता है. यह परीक्षा लिखित होती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं