JEE Main Result: जेईई मेन फरवरी सत्र के लिए परिणाम जल्द आने की उम्मीद है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परिणाम कल, 7 मार्च तक घोषित होने की उम्मीद है. एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना परिणाम NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta पर देख सकेंगे.
एनटीए ने 1 मार्च को फरवरी सत्र के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी. जेईई मेन परिणाम 2021 के साथ, अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पहला सत्र 23-26 फरवरी के बीच आयोजित किया गया था. JEE Main 2021 तीन और सत्रों- मार्च, अप्रैल और मई में आयोजित किया जाएगा. परीक्षा का अगला सत्र 15 से 18 मार्च तक होगा, और उसी के लिए पंजीकरण आज बंद हो रहे हैं.
NTA द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पेपर 1 BTech और BE कोर्सेज के लिए 95% छात्र और BArch और BPlanning (पेपर 2) के लिए 81.2% उम्मीदवार शामिल हुए थे.
आइए जानते हैं कैसे निकालते हैं पर्सेंटाइल
100 x सेशन में कितने छात्रों के मार्क्स आपसे कम आए हैं/ सेशन के कुल छात्रों की संख्या
जैसे किसी छात्रों को 70 फीसदी मार्क्स मिले और 70 फीसदी या उससे कम मार्क्स लाने वाले छात्रों की कुल संख्या 15000 है जबकि ग्रुप में कुल छात्रों की संख्या 18000 थी तो पर्सेंटाइल यूं निकाला जाएगा।
100x15000/18000=83.33 फीसदी
पर्सेंटाइल का ये है फार्मूला
100× number of candidates in the group with aggregate, marks less than the candidate scoring the highest marks (divided by) Total number of candidates in the group.
काउंसलिंग / सिलेक्शन की प्रक्रिया
JEE MAIN और JEE एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA देश के 100 संस्थानों (23 आईआईटी, 31 एनआईटी, 25 आईआईआईटी और 28 अन्य जीएफटीआई संस्थान) में संयुक्त सीट आवंटन की प्रक्रिया आयोजित करती है. JEE MAIN और JEE एडवांस्ड परीक्षा से जुड़े इंस्टीट्यूट्स में दाखिला सिंगल काउंसलिंग प्लेटफॉर्म के जरिए होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं