JEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन फरवरी सत्र की परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? जानिए डिटेल

JEE Main 2021 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) के लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होने की संभावना है.

JEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन फरवरी सत्र की परीक्षा के लिए कब जारी होंगे एडमिट कार्ड? जानिए डिटेल

JEE Main 2021 Admit Card: जेईई मेन फरवरी सत्र की परीक्षा के लिए जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड.

नई दिल्ली:

JEE Main 2021 Admit Card: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main 2021) के लिए एडमिट कार्ड अगले सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी होने की संभावना है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जनवरी में जारी अधिसूचना के अनुसार, जेईई मेन 2021 परीक्षा के एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है.

वे सभी उम्मीदवार, जिन्होंने जेईई मेन 2021 फरवरी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए पंजीकरण किया है, वे अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि / पासवर्ड का उपयोग करके अपना जेईई मेन एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड कर सकेंगे. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

JEE Main 2021 Admit Card: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर “JEE Main 2021 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें. 
- JEE मेन 2021 एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएंगे. 
- अब  आप जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.