विज्ञापन

कौन हैं IAS शिखर अग्रवाल, जिन पर लगे राजस्थान में कई कॉटेज खरीदने के आरोप

IAS Shikhar Agarwal Rajasthan: IAS शिखर अग्रवाल और उनकी आईपीएस पत्नी के परिवार को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसके बाद दोनों ही अधिकारियों की खूब चर्चा हो रही है. अग्रवाल अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) के पद पर हैं.

कौन हैं IAS शिखर अग्रवाल, जिन पर लगे राजस्थान में कई कॉटेज खरीदने के आरोप
IAS शिखर अग्रवाल कौन हैं?

राजस्थान के चर्चित और सीनियर IAS अधिकारी शिखर अग्रवाल को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि उनके परिवार ने पिछले कुछ सालों में एक ही कंपनी से 40 विला या कॉटेज खरीदे हैं. इसमें उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर का नाम भी शामिल है. बताया गया है कि उदयपुर और अलवर जैसी जगहों पर ये सारी प्रॉपर्टी खरीदी गई. ऐसे में जानते हैं कि राजस्थान के IAS शिखर अग्रवाल कौन हैं और इससे पहले वो कब-कब चर्चा में आए. 

क्या लगे हैं आरोप?

दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि गोयल फैशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से शिखर अग्रवाल और उनकी IPS पत्नी प्रशाखा माथुर के परिवार ने एक साथ कई रिजॉर्ट और विला खरीदे हैं. सभी की रजिस्ट्री परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम कराई गई है. हालांकि आईएएस अधिकारी की तरफ से इस मामले को लेकर कहा गया है कि इसकी जानकारी उन्होंने अपने IPF और रिटर्न में दी है. 

कौन हैं IAS शिखर अग्रवाल?

IAS शिखर अग्रवाल 1993 बैच के सीनियर आईएएस अधिकारी हैं. IIT कानपुर से सिविल इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने यूपीएससी क्रैक किया. IAS बनने के बाद उन्होंने राजस्थान के तमाम बड़े जिलों में काम किया और अब अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) हैं. सबसे खास बात है कि उनके पास तमाम बड़े विभागों की जिम्मेदारी है. इन विभागों में दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, उद्योग, सरकारी उपक्रम, लघु एवं मध्य उद्योग और निवेश एवं प्रवासी राजस्थानी जैसे विभाग शामिल हैं.

इससे पहले वसुंधरा राजे सरकार के दौर में भी शिखर अग्रवाल को कई अहम जिलों की जिम्मेदारी मिली थी. वसुंधरा राजे के दूसरे कार्यकाल में शिखर अग्रवाल जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) में कमिश्नर रहे. ये काफी अहम पद माना जाता है. उनके दौर में कई आवासीय कलॉनियां काटी गईं और इनसे जेडीए को करोड़ों का मुनाफा भी हुआ था. हालांकि गहलोत सरकार में अग्रवाल को साइड लाइन ही रखा गया. अब एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनते ही उन्हें अहम पद पर बिठाया गया है.

राजस्थान में ही ADG हैं पत्नी प्रशाखा माथुर 

शिखर अग्रवाल की पत्नी प्रशाखा माथुर राजस्थान में ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वो भी राजस्थान के कई बड़े जिलों में अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. भास्कर की रिपोर्ट में प्रशाखा माथुर के नाम पर भी कई विला होने का दावा किया गया है. 

यह भी पढ़ें | कौन हैं मेरठ के SSP संतोष मूर्ति, जिन्हें जज ने 45 मिनट तक खड़ा रहने की दी सजा

यह भी पढ़ें | छात्रसंघ चुनाव को मंजूरी मिलने के बाद भी जामिया में क्यों हो रहा प्रोटेस्ट? छात्रों ने बताई वजह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IAS Shikhar Agarwal, IAS Shikhar Agarwal Family, Rajasthan IAS
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com