विज्ञापन

NIC Winter Internship 2026: बीटेक और एमसीए छात्रों के लिए भारत सरकार के साथ इंटर्नशिप का मौका, मिलेंगे 10,000

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) के तहत राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने विंटर इंटर्नशिप 2026 की घोषणा की है. बीटेक, एमटेक और एमसीए छात्रों को हर महीने 10,000 स्टाइपेंड मिलेगा. रजिस्ट्रेशन 2 नवंबर से शुरू होंगे. जानिए पात्रता, सीटें और एप्लिकेशन प्रोसेस.

NIC Winter Internship 2026: बीटेक और एमसीए छात्रों के लिए भारत सरकार के साथ इंटर्नशिप का मौका, मिलेंगे 10,000
सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने वाले सभी छात्रों को प्रोग्राम के समापन पर एनआईसी द्वारा आधिकारिक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा.

NIC Winter Internship 2026 :  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (National Informatics Centre - NIC) ने अपने दो महीने के 'विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026' की घोषणा कर दी है. बता दें कि यह इंटर्नशिप प्रोग्राम छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों का प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस देने के साथ-साथ वित्तीय प्रोत्साहन भी प्रदान करता है. इंटर्नशिप के लिए चुने गए छात्रों को 10,000 हर महीने स्टाइपेंड दिया जाएगा, यानी दो महीने की पूरी ड्यूरेशन के दौरान कुल 20,000 मानदेय मिलेगा.

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

रजिस्ट्रेशन की तारीखें और इंटर्नशिप का शेड्यूल

  • 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन विंडो खुलेगी. जो लोग इस इंटर्नशिप में भाग लेना चाहते हैं वे आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल dii.nic.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.
  • बता दें कि इंटर्नशिप का ड्यूरेशन 1 दिसंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 तक चलेगा. यह इंटर्नशिप नई दिल्ली स्थित एनआईसी मुख्यालय में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.

कुल सीटें और अवधि विस्तार के नियम

एनआईसी की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, इस विंटर इंटर्नशिप प्रोग्राम में कुल 50 सीटें हैं. निर्धारित शर्तों और प्रदर्शन के आधार पर इंटर्नशिप को आवश्यकता पड़ने पर 1 महीने के लिए और आगे बढ़ाया जा सकता है. अगर अवधि एक माह बढ़ती है, तो छात्र को 10,000 का अतिरिक्त स्टाइपेंड भी दिया जाएगा.

इंटर्नशिप के दौरान क्या सीखने को मिलेगा?

इस कार्यक्रम के तहत चयनित छात्रों को भविष्य की उभरती हुई टेक्नोलॉजी (Emerging Technologies) पर काम करने का प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस मिलेगा. इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  1. ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blockchain)
  2. साइबर सिक्योरिटी (Cybersecurity)
  3. क्लाउड कंप्यूटिंग (Cloud Computing)
  4. डेटा एनालिटिक्स (Data Analytics)
  5. चैटबॉट्स और मोबाइल कंप्यूटिंग
  6. माइक्रोसर्विसेज और डेवऑप्स (DevOps)
  7. पायथन (Python) और जावा (Java) प्रोग्रामिंग
  8. ओपन एपीआई (Open APIs), नेटवर्किंग और जीआईएस (GIS) टेक्नोलॉजी

कौन कर सकता है आवेदन? 

आवेदन करने वाले छात्रों के पास अपनी पिछली पूर्ण डिग्री या क्वालीफाइंग परीक्षा में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं. साथ ही, अभ्यर्थी का वर्तमान में संबंधित पाठ्यक्रम में नियमित अध्ययनरत होना जरूरी है.

किस कोर्स और ईयर के कर सकते हैं आवेदन

  • BE / B.Tech: तीसरे साल के स्टूडेंट्स (लेटरल एंट्री वाले 3rd ईयर छात्र भी पात्र).
  • ME / M.Tech: पहले साल के स्टूडेंट्स.
  • M.Sc (कंप्यूटर साइंस / आईटी): पहले साल के स्टूडेंट.
  • MCA: दूसरे साल के स्टूडेंट.

डुअल-डिग्री (ME/M.Tech): चौथे साल के स्टूडेंट.

  • DoEACC B लेवल - डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या A लेवल पूरा करने वाले स्टूडेंट.

सर्टिफिकेट मिलेगा, नौकरी नहीं

जो छात्र सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरा करेंगे उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा. कैंडिडेट्स को ध्यान रखना चाहिए कि यह इंटर्नशिप एनआईसी (NIC) में किसी प्रकार की स्थायी या रेग्यूलर नौकरी का दावा नहीं देती है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि फॉर्म भरने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरी गाइडलाइन और नियम अच्छे से पढ़ लीजिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com