JMI Class 12 Result 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने कक्षा 12वीं की नियमित बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है. विज्ञान, कला और वाणिज्य धाराओं के लिए जेएमआई कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम (JMI Class 12 exams results) घोषित कर दिए गए हैं. तीनों स्ट्रीम में मूल्यांकन किए गए कुल छात्रों में से 52.35 प्रतिशत लड़के थे और 47.65 प्रतिशत लड़कियां थीं. जेएमआई कक्षा 12वीं का परिणाम jmicoe.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है. ये भी पढ़ें ः IPU CET 2022: IP यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, लास्ट डेट जानें
JEE Main 2022: एनटीए ने सत्र 2 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो खोला, ऐसे करें फॉर्म में सुधार
CBSE 10th 12th Results 2022: 10 वीं और 12वीं सीबीएसई रिजल्ट डेट जल्द जारी किया जाएगा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साइंस स्ट्रीम में मोहम्मद कादिर नवाब ने 95 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है. जबकि राशिद जमां और सिदरा बुखारी ने क्रमश: 93.6 फीसदी और 93.4 फीसदी अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है.
जामिया क्लास 12वीं आर्ट्स स्ट्रीम में जुलेखा अख्तर ने 96.8 फीसदी अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है. शेख वारिस अहमद आजाद ने 95.2 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और कुलसुम फातमा ने 94.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है.
कॉमर्स स्ट्रीम में हाना, इफ्फत जहां और अरहम खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है. हाना ने जहां 94.6 फीसदी, इफत जहां ने 92.8 फीसदी और अरहम खान ने 91.8 फीसदी अंक हासिल किया है.
साइंस में लड़कियां आगे
साइंस और आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है. साइंस स्ट्रीम में 168 लड़के और 170 लड़कियों ने डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की है, जबकि लड़कों और लड़कियों सहित कुल 151 छात्रों ने साधारण प्रथम श्रेणी हासिल की है.
96 लड़के डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी
आर्ट्स स्ट्रीम में 96 लड़के और 128 लड़कियों ने डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की है जबकि 114 छात्रों ने साधारण प्रथम श्रेणी हासिल की है. जामिया के बयान में कहा गया है कि कॉमर्स स्ट्रीम में 66 लड़के और 34 महिला छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी हासिल की, जबकि 68 छात्रों ने साधारण प्रथम श्रेणी हासिल की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं