- छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 18 IPS का तबादला किया गया है, जिनमें आईपीएस अंशिका जैन भी शामिल हैं
- अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वे 2022 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी हैं
- अंशिका ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पांचवीं कोशिश में 306वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया
IPS Anshika Jain Success Story: छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. ये सभी पुलिस अधिकारी साल 2021 से 2024 बैच के आईपीएस हैं. इन्हीं में शामिल आईपीएस अंशिका जैन को नगर पुलिस अधीक्षक जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. इससे पहले वह बिलासपुर में ट्रेनी आईपीएस के रूप में सेवाएं दे रही थीं. इनकी सक्सेस स्टोरी संघर्ष और कामयाबी की मिसाल है. खासकर उन लोगों के लिए जो असफलताओं और मुश्किल हालात में हार मान जाते हैं.

ips anshika jain jagdalpur csp chhattisgarh @Anshika Jain
UPSC 2022 में हासिल की थी 306वीं रैंक
छत्तीसगढ़ की आईपीएस अंशिका जैन ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2022 में अखिल भारतीय स्तर पर 306वीं रैंक हासिल की थी. यूपीएससी में अंशिका जैन का यह पांचवां प्रयास था. दिल्ली की रहने वाली अंशिका जैन का जन्म 20 जून 1996 को हुआ था. बीकॉम की डिग्री लेने के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी. आईपीएस बनकर उन्होंने 1 अगस्त 2023 को भारतीय पुलिस सेवा ज्वाइन की.
यह भी पढ़ें- JNU से पढ़कर IPS बनीं श्रुति श्रीवास्तव, 24 की उम्र में क्रैक की UPSC, रवीना टंडन का लिया इंटरव्यू

दिल्ली निवासी अंशिका जैन छत्तीसगढ़ कैडर में 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. @Anshika Jain
बचपन में ही माता-पिता को खो दिया था
यूट्यूब चैनल UPSC Unstoppables by Unacademy को दिए इंटरव्यू में अंशिका जैन ने अपने संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी बयां की. अंशिका जैन कहती हैं, "मैंने बचपन में ही माता-पिता को खो दिया था. उम्मीद करती हूं कि वे मुझ पर गर्व कर रहे होंगे और जहां भी हैं, वहां खुश होंगे. मैं उन्हें बहुत याद करती हूं. आज अगर वे इस दुनिया में होते तो यूपीएससी में सफलता की खुशी दोगुनी हो जाती."
यहां देख सकते हैं अंशिका जैन के इंटरव्यू
अंशिका जैन के माता-पिता के निधन के बाद उनकी दादी और चाचा ने उन्हें पाला-पोसा और पढ़ाया-लिखाया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज से बीकॉम की डिग्री ली और उसके बाद एमकॉम की पढ़ाई के साथ-साथ संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी शुरू कर दी थी. इस दौरान उन्हें कई एमएनसी में काम करने का मौका मिला, मगर उन्होंने यूपीएससी सीएसई की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी.
दादी का सपना चाचा ने कराया पूरा
अंशिका जैन की शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के शाहदरा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल से हुई. दादी का सपना था कि उनकी पोती आईएएस या आईपीएस अधिकारी बने, मगर यूपीएससी की तैयारी के दौरान दादी की मौत ने अंशिका जैन को बुरी तरह तोड़ दिया. तब चाचा के परिवार ने उन्हें संभाला.
यह भी पढ़ें- IPS रवीना त्यागी ने संभाली बाराबंकी SP की कुर्सी, कभी 'रोमियो' ने मुंह पर फूंका था सिगरेट का धुआं

अपने चाचा के साथ यूपीएससी इंटरव्यू देने आईं आईपीएस अंशिका जैन. @Anshika Jain
अंशिका जैन कहती हैं, "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे माता-पिता के अलावा दादी, चाचा और बुआ के रूप में ऐसा परिवार मिला, जिसने मुझे कभी टूटने नहीं दिया. दादी का सपना चाचा ने पूरा करवाया. वे यूपीएससी की तैयारी के दौरान हमेशा मेरे साथ खड़े रहे और मुझे मोटिवेट करते रहे. मेरी सक्सेस स्टोरी में चाचा का योगदान सबसे बड़ा है."
तीसरे प्रयास में एक नंबर से चूक गई थीं
अंशिका जैन के चाचा ने बताया कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद अंशिका सीए की तैयारी में जुट गई थीं. बाद में उन्हें सीए की बजाय सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रेरित किया गया. यूपीएससी सीएसई के तीसरे प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची, मगर अंतिम चयन में वह सिर्फ एक नंबर से चूक गई थीं. इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. पूरा परिवार अंशिका के साथ मजबूती से खड़ा रहा और आखिरकार उन्होंने पांचवें प्रयास में सफलता हासिल कर आईपीएस बनने का सपना पूरा किया.

chhattisgarh IPS Transfer List

chhattisgarh IPS Transfer List
यह भी पढ़ें- IPS आदित्य कुमार सिंह ने छोड़ी नौकरी, ईशानी आनंद से शादी, महाराष्ट्र आकर दिया इस्तीफा!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं