ICSI CS December 2023 Result Updates: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल कोर्स परीक्षाओं के दिसंबर सत्र के नतीजे घोषित कर दिए हैं. आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल परीक्षा के नतीजे कल सुबह 11 बजे और सीएस एग्जिक्यूटिव परीक्षा के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए गए. उम्मीदवार अपना स्कोर आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर देख सकते हैं. सीए रिजल्ट 2024 को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर का इस्तेमाल करना होता है.
CSI CS December 2023 Result: डायरेक्ट लिंक
सीएस प्रोफेशनल कोर्स का परिणाम पहले घोषित किया गया. इस परीक्षा में मनीषा मुरारीमोहन ने टॉप किया है, जबकि अदिति जैन दूसरे और खुशी मुकेश जैन तीसरे स्थान पर रहीं. वहीं आईसीएसआई सीए एग्जिक्यूटिव दिसंबर सत्र परीक्षा में वनिशा सिंह ने टॉप किया है. दूसरे नंबर में आर्य अग्रवाल और तीसरे नंबर पर नूपुर सैनी का नाम है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
संस्थान ने कहा कि सीए एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम की ऑनलाइन मार्कशीट रिजल्ट री घोषणा होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर जारी की जाएंगी और वहीं इसकी कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी. सीए प्रोफेशनल कोर्स के मामले में, मार्कशीट उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर भेजे जाएंगे.
जून में हुई थी परीक्षा
कंपनी सेक्रेटरीज एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा का आयोजन पिछले साल किया गया था. यह परीक्षा 1 जून से 10 जून 2024 तक आयोजित की गई थी. सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म 26 फरवरी को जारी किए गए थे.
सीए एग्जिकक्यूटिव और प्रोफेशनल रिजल्ट कैसे चेक करें | How to check ICSI CS Executive and Professional December 2023 Result
सबसे पहले उम्मीदवार आईसीएसाई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं.
इसके बाद सीए एग्जिक्यूटिव दिसंबर परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अब लॉगिन क्रेंडिशियल रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें.
ऐसा करने के साथ रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
अब रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करके रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं