CS Executive, Professional Results 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 की तारीख घोषित कर दी है. आईसीएसआई दिसंबर 2023 सत्र परीक्षा के लिए सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल रिजल्ट की घोषणा इसी महीने करेगा. रिजल्ट 25 फरवरी को जारी किए जाएंगे. आईसीएसाई ने बताया कि सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे. वहीं सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर 2023 परीक्षा के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे. जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं. आईसीएसआई ने दिसंबर 2023 में हुई परीक्षा की रिजल्ट जारी करने की तारीखों के साथ इस साल जून में होने वाली परीक्षा की डेट भी जारी कर दी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईसीएसआई ने कहा, ''एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम एग्जामिनेशन (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) का औपचारिक ई-रिजल्ट-सह-मार्क्स स्टेटमेंट संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu पर अपलोड किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद डाउनलोड कर सकेंगे.''
30 दिनों के बाद करनी होगी रिपोर्ट
सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट कम- मार्क्स परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर भेज दिए जाएंगे. यदि उम्मीदवारों को रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 30 दिनों के भीतर मार्कशीट नहीं मिलती है, तो उन्हें अपना पंजीकरण नंबर बताते हुए exom@icsi.edu पर मेल करना होगा.
जून परीक्षा 1 से 10 तक
सीएस रिजल्ट 2023 के साथ ही संस्थान ने जून परीक्षा की तारीख भी जारी की है. संस्थान ने घोषणा की कि पाठ्यक्रम 2017 और 2022 के लिए अगली सीएस एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा 1 जून से 10 जून तक आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दिसंबर 2023 के नए सिलेबस के आधार पर ली जाएगी. परीक्षा के लिए छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा. वहीं इस परीक्षा के लिए नामांकन 26 फरवरी तक किया जा सकेगा.
शिक्षक बनने के नियमों में हुआ बदलाव, अब 12वीं कक्षा को पढ़ाने के लिए भी जरूरी होगा टीईटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं