विज्ञापन

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

Who are prompt engineers: AI के दौर में एक प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स की डिमांड बढ़ रही है. खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित कर रही हैं और बड़ी नामी आईटी कंपनियां इन्‍हें हायर कर रही हैं.

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स, क्यों कंपनियां इन्हें करोड़ों का पैकेज दे रही हैं?

Who are prompt engineers: AI के दौर में एक प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स की डिमांड बढ़ रही है. खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विकसित कर रही हैं और बड़ी नामी आईटी कंपनियां इन्‍हें हायर कर रही हैं. यही नहीं इन इंजीनियर्स को करोड़ों रुपये के सैलरी पैकेज ऑफर किए जा रहे हैं. क्‍या आप जानते हैं कि प्रॉम्प्ट इंजीनियर कौन होते हैं, क्‍या करते हैं और इनकी इतनी डिमांड क्यों है? 

कौन होते हैं प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स

प्रॉम्प्ट इंजीनियर वो प्रोफेशनल्‍स होते हैं, जो AI टूल्स जैसे ChatGPT, Midjourney, Gemini आदि से सटीक आउटपुट लेने के लिए सही तरीके से सवाल या निर्देश यानी Prompt तैयार करते हैं. आसान शब्दों में कहें तो ये लोग AI से सही तरीके से काम निकलवाने की कला में माहिर होते हैं. 

कैसे बना सकते हैं एनिमेशन में करियर, क्‍या कोर्स करना पड़ता है?

प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स क्‍या करते हैं 

प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स का काम सिर्फ सवाल पूछना नहीं होता, बल्कि वे AI के साथ कम्‍युनिकेशन को इस तरह डिजाइन करते हैं कि आउटपुट ज्यादा उपयोगी और सटीक आए. साथ ही क्रिएटिव भी हो. किसी कंपनी में प्रॉम्प्ट इंजीनियर्स को ये काम दिया जा सकता है- 

- बेहतर कंटेंट जनरेट कराना
- कोड लिखवाना या डिबग कराना
- इमेज/वीडियो जनरेशन के लिए सही निर्देश देना
- बिजनेस ऑटोमेशन के लिए AI वर्कफ्लो बनाना
- AI के जवाबों को टेस्ट और ऑप्टिमाइज करना

क्यों दिया जा रहा है करोड़ों का पैकेज

दरअसल, अब हर छोटी-बड़ी कंपनी AI का इस्तेमाल करना चाहती है. लेकिन सही तरीके से AI का उपयोग करना इतना भी आसान नहीं है. चूंकि अभी इस फील्ड में एक्सपर्ट्स कम हैं, इसलिए इन इंजीनियर्स की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम है. चूंकि, एक अच्छा प्रॉम्प्ट इंजीनियर कंपनी की प्रोडक्टिविटी, मार्केटिंग और कस्टमर एक्सपीरियंस को कई गुना बढ़ा सकता है इसलिए कंपनियां अब इन्‍हें हायर कर रही हैं और वो भी मुंहमांगी सैलरी पर. 

लेखक के बारे में
img
Arti Mishra
Freelancer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prompt Engineers, Prompt Engineers Jobs, Who Are Prompt Engineers, Prompt Engineers Salary, Prompt Engineers Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com