विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2019

गुजरात में 9वीं की परीक्षा में पूछा गया ‘गांधी जी ने आत्महत्या कैसे की?', अधिकारियों ने शुरू की जांच

गुजरात में नौंवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में यह चौंकाने वाला प्रश्न पूछा गया है कि ‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?’

गुजरात में 9वीं की परीक्षा में पूछा गया ‘गांधी जी ने आत्महत्या कैसे की?', अधिकारियों ने शुरू की जांच
महात्मा गांधी
नई दिल्ली:

गुजरात में नौंवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में यह चौंकाने वाला प्रश्न पूछा गया है कि ‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?' परीक्षा में यह अटपटा प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आने के बाद अधिकारियों ने इसकी जांच शूरू कर दी है. साथ ही 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों से पूछे गए एक और प्रश्न ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हैरान कर दिया है. इस प्रश्न में कहा गया है-- ‘‘अपने इलाके में शराब की बिक्री बढ़ने एवं शराब तस्करों द्वारा पैदा की जाने वाली परेशानियों के बारे में शिकायत करते हुए जिला पुलिस प्रमुख को एक पत्र लिखें.''

उल्लेखनीय है कि गुजरात में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है. एक अधिकारी ने बताया कि ‘सुफलाम शाला विकास संकुल' के बैनर तले चलने वाले विद्यालयों में नौवीं कक्षा की आंतरिक परीक्षा में पूछा गया, ‘‘गांधीजी ने आत्महत्या कैसे की?' सुफलाम शाला विकास संकुल कुछ स्व वित्तपोषित विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों का संगठन है, जिन्हें गांधी नगर में सरकारी अनुदान मिलता है.

गांधीनगर के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने बताया, ‘‘ स्व वित्तपोषित स्कूलों के एक समूह ने और अनुदान प्राप्त करने वाले स्कूलों ने ये दोनों प्रश्न शनिवार को हुई अपनी आंतरिक परीक्षाओं में शामिल किया था. ये प्रश्न बहुत आपत्तिजनक हैं और हमने इसकी जांच शुरू कर दी है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.''

उन्होंने बताया कि सुफलाम शाला विकास संकुल के बैनर तले संचालित होने वाले इन स्कूलों के प्रबंधन ने ये प्रश्न पत्र तैयार किए थे और इनका राज्य शिक्षा विभाग से कोई लेना-देना नहीं है. 

अन्य खबरें
UGC के ‘जीवन कौशल' पाठ्यक्रम में सोशल मीडिया एथिक्स और योग शामिल
GATE 2020 परीक्षा के एप्लीकेशन फॉर्म में हुई है कोई गलती तो न हो परेशान, 15 अक्टूबर से कर पाएंगे करेक्शन

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahatma Gandhi, Gujarat, School Exam, Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com