विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2017

बिहार बोर्ड के टॉपर का रिजल्ट हुआ रद्द, ये बनी अब नई टॉपर

गणेश कुमार पर लगे थे उम्र छिपाने के आरोप, बोर्ड कर रही थी मामले की जांच

Also Read in
बिहार बोर्ड के टॉपर का रिजल्ट हुआ रद्द, ये बनी अब नई टॉपर
प्रतीकात्मक चित्र
पटना: अपने परीक्षा परिणाम को लेकर विवाद में रहे बिहार टॉपर गणेश कुमार के रिजल्ट को बोर्ड ने रद्द कर दिया है. बोर्ड की इस कार्रवाई के बाद अब गणेश कुमार बिहार बोर्ड के आर्ट्स  टॉपर नहीं रहे. बोर्ड के अनुसार अब सत्र 2016-17 में दूसरे स्थान पर रहने वाली नेहा कुमारी को आर्ट्स का टॉपर घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें: आधे स्टूडेंट्स फेल, रिजल्ट से पहले हुई टॉपर्स की जांच

गौरतलब है कि गणेश कुमार जून में परिणाम घोषित होने के बाद से ही काफी चर्चाओं में थे. उनपर परीक्षा के दौरान नकल करके पास होने और अपनी उम्र छिपाने का आरोप लगाया गया था. बोर्ड ने उनकी उम्र से जुड़े दावे को लेकर ही यह कार्रवाई की है.

VIDEO: बिहार बोर्ड के टॉपर के उम्र को लेकर उठे सवाल



हिन्दुस्तान के अनुसार टॉपर की घोषणा होने के बाद अब बिहार सरकार मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को एक-एक लाख रुपये और लैपटॉप देगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board, Ganesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com