Difference Between IIT And NIT: सभी जानते हैं कि आईआईटी (IIT Admission) में एडमिशन के लिए जेईई मेन की परीक्षा देनी होती है. अपने देश में मैथ स्ट्रीम से 12वीं करने वाले ज्यादातर छात्रों की सपना आईआईटी जेईई की परीक्षा को क्रैक करना होता है. लेकिन कम ही लोगों को मालूम होगा कि आईआईटी में एडमिशन के लिए सिर्फ जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा से बात नहीं बनेगी. जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले को जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) भी देना होगा, तब जाकर देश में इंजीनियरिंग की सबसे प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग में प्रवेश मिलेगा. जेईई मेन में शीर्ष दो लाख स्टूडेंट ही जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में भाग ले सकते हैं. लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि जिन्होंने सिर्फ जेईई मेन की परीक्षा पास की है, वो बेकार हो गई. जेईई मेन पास करने वाले उम्मीदवारों को एनआईटी यानी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दाखिला मिलता है. आइये जानते हैं आईआईटी और एनआईटी के फर्क को-
देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान
आईआईटी और एनआईटी दोनों ही देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान है, जहां दाखिले के लिए उम्मीदवारों को जेईई जैसी मुश्किल परीक्षा पास करनी होती है. दोनों ही संस्थानों की अपनी विशेषताएं हैं. आईआईटी केंद्र सरकार द्वारा स्थापित और केंद्रीय वित्त पोषित संस्थान है, जिसे इंजीनियरिंग, साइंस और टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए देश ही नहीं विदेशों में जाना जाता है. आईआईटी से पास स्टूडेंट के पैकेज हमेशा से सुर्खियां बटोरते हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Teacher's Day 2024: जानिए, 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? क्या है इस बार की थीम
आईआईटी और एनआईटी की स्थापना
देश में 1950 में आईआईटी की स्थापना की गई थी. वहीं एनआईटी की स्थापना 1960 में हुई थी. आईआईटी और एनआईटी दोनों की केंद्र सरकार के अधीन है.
देश में आईआईटी और एनआईटी की संख्या
भारत में कुल 23 आईआईटी हैं. एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 (NIRF Ranking 2024) के अनुसार देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में 9 आईआईटी को रखा गया है. वहीं देश में कुल 31 एनआईटी हैं. एनआईटी भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्वामित्व में हैं. देश के लगभग हर राज्य में एनआईटी है. इसकी मान्यता भी आईआईटी से कम नहीं है, हालांकि इसकी एनआईआरएफ रैंकिंग आईआईटी से नीचे है.
कैसे मिलता है दाखिला
आईआईटी में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड को पास करना होता है. वहीं एनआईटी में दाखिला पाने के लिए जेईई मेन पास करना जरूरी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं