विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

5 अगस्त तक जारी हो जाएंगे मुंबई यूनिवर्सिटी के सभी रिजल्‍ट

मुम्बई विश्वविद्यालय ने अभी तक सभी कोर्सेज के रिजल्‍ट घोषित नहीं किए हैं. ऐसे में छात्रों का इतंजार खत्‍म करने के लिए मुंबई यूनिवर्सिटी ने नई डेडलाइन जारी की है.

Also Read in
5 अगस्त तक जारी हो जाएंगे मुंबई यूनिवर्सिटी के सभी रिजल्‍ट
मुंबई के राज्यपाल विद्यासागर राव की तरफ से परीक्षा परिणाम घोषित करने की समय सीमा गुजर जाने के बाद मुम्बई विश्वविद्यालय (एमयू) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ‘‘लगभग सभी परिणाम’’ पांच अगस्त तक जारी हो जाएंगे.

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ए एम खान ने बताया, लगभग सभी परिणाम पांच अगस्त तक घोषित हो जाएंगे. परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया जारी है. खान ने बताया, अभी तक 173 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी हो चुके हैं. करीब 90 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का अब भी आकलन किया जाना है.

वहीं राज्यपाल की तरफ से निर्धारित समय सीमा गुजर जाने के बाद युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है. उन्होंने ट्वीट किया, 31 जुलाई को माननीय कुलाधिपति द्वारा मुम्बई विश्वविद्यालय को परिणाम जारी करने की समय सीमा खत्म हो गई है. अब भी परिणाम जारी नहीं हुए. शर्मनाक.’’

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ch Vidyasagar Rao, Vidyasagar Rao, Results, Mumbai University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com