CUSAT CAT 2022: कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) मई में कॉमन एडमिशन टेस्ट (CUSAT CAT) 2022 के लिए परीक्षा लेगा. परीक्षा का आयोजन 15 मई से किया जाएगा, जो 17 मई तक चलेगी. बता दें कि परीक्षा देने के लिए कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक छात्र पोस्ट ग्रेजुएट और अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के लिए 7 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. लेट फीस के साथ इस परीक्षा के लिए उम्मीदवार 14 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं.
पीएचडी और डिप्लोमा को छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन सामान्य प्रवेश पोर्टल, entrys.cusat.ac.in पर जमा किए जा सकते हैं. पीएचडी और डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों को संबंधित विभागों के माध्यम से आवेदन करना होगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CUSAT) ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर कहा गया है, “पीएचडी / सभी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. आवेदन संबंधित विभागों से उपलब्ध होगा.”
मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी MBA पाठ्यक्रम के लिए उम्मीदवारों को मान्य KMAT, CMAT, या CAT स्कोर की आवश्यकता होती है. एमबीए में एडमिशन पाने के लिए उम्मीदवारों को अन्य मानदंडों के साथ ग्रुप-डिस्कशन और इंटरव्यू राउंड से गुजरना होता है.
विश्वविद्यालय ने कहा, “एम.टेक कार्यक्रमों के लिए, संबंधित विषय में वैध गेट स्कोर वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी. वैध गेट स्कोर वाले उम्मीदवारों की अनुपस्थिति में, गेट स्कोर के बिना उम्मीदवारों को संबंधित विभागों द्वारा आयोजित विभाग प्रवेश परीक्षा (डीएटी) में उनके प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा. ”
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं