CTET December 2024 Result Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 9 जनवरी को सीटीईटी 2024 रिजल्ट घोषित कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने दिसंबर सत्र की सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से जांच सकते हैं. सीबीएससी सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट की जांच के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर दर्ज करना होगा. सीटीईटी 2024 रिजल्ट पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के लिए जारी किया गया है. सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार देश भर में शिक्षण नौकरियों के लिए पात्र होंगे. सीटीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 में से 90 अंक की जरूरत होती है. वहीं उन्हें मिनिमम एग्रीगेट स्कोर 60 प्रतिशत लाने होते हैं. CTET 2024 Result : डायरेक्ट लिंक

सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट कैसे चेक करें | How to Check CTET 2024 Result
सबसे पहले उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
होमपेज पर CTET Dec 2024 Result लिंक पर क्लिक करें.
अगले पेज पर सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
अगले पेज पर उम्मीदवार रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें.
ऐसा करते ही सीटीईटी रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
अब सीटीईटी रिजल्ट की जांच करें और डाउनलोड कर इसका प्रिंट निकाल लें.
सीटीईटी स्कोर लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीटीईटी रिजल्ट 2024 की वैधता
सीटीईटी परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र मिलता है. यह प्रमाण पत्र जीवन भर के लिए वैध रहता है. सीटीईटी परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार देश भर के स्कूलों में शिक्षण नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
इन स्कूलों में कर सकते हैं अप्लाई
केंद्र सरकार द्वारा संचालित लगभग सभी स्कूलों, जैसे केन्द्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS), केंद्रीय तिब्बती स्कूल, तथा चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली जैसे केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार के अंतर्गत आने वाले स्कूलों पर लागू है. अनएफिलेटेड प्राइवेट स्कूल में भी सीटीईटी को मान्यता होती है.
सीटीईटी सभी के लिए मान्य
राज्य सरकारों या स्थानीय निकायों के स्वामित्व वाले, प्रबंधित या वित्तपोषित स्कूलों को संबंधित राज्य सरकार द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पर विचार करना आवश्यक है. हालांकि, कोई राज्य सरकार अपनी स्वयं की टीईटी के बजाय सीटीईटी को मान्यता देने का विकल्प चुन सकती है.
14 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
सीटीईटी 2024 दिसंबर सत्र की परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को किया गया था. परीक्षा दो सत्रों में हुई थी. पहले सत्र की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी. सुबह की पाली में पेपर 2 की परीक्षा हुई थी, वहीं ऑफ्टनून पाली में पेपर 1 की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं