CTET Qualifying Marks 2024: सीटीईटी यानी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) कोई प्रवेश परीक्षा नहीं बल्कि एक पात्रता परीक्षा है, जिसका आयोजन शिक्षण पदों के लिए उम्मीदवार की योग्यता का आकलन के लिए किया जाता है. सीटीईटी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार, केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स और पर्सेंटेज की जरूरत होती है. सीटीईटी 2025 परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 60 प्रतिशत अंकों की जरूरत होती है. वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 55 प्रतिशत अंक जरूरी होते हैं.
सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए कितने अंक जरूरी होते हैं तो आपको बता दें कि इस परीक्षा को पास करने के लिए जरनल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 150 अंकों में से 90 अंक की जरूरत होती है. जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवार को 150 में से 82 अंक लाने होते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा हर साल सीटीईटी परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के स्कूलों में नियुक्त होने वाले शिक्षकों की क्षमता का आकलन किया जाता है. यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में साल में दो बार होती है- एक बार जून में और दूसरी बार दिसंबर में. जून का रिजल्ट जारी कर दिया गया है और सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
सीटीईटी परीक्षा में दो पेपर होते हैं. पेपर 1 और पेपर 2. पेपर 1, कक्षा 1 से 5वीं के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है.वहीं पेपर 2, कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए होता है. हालांकि जो उम्मीदवार कक्षा 1 से आठवीं तक के शिक्षक बनने के इच्छुक होते हैं, उन्हें दोनों पेपरों की परीक्षा में भाग लेना होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं