Bihar TET CTET: टीचर बनने के लिए हर साल लाखों उम्मीदवार सीटेट और टेट की परीक्षा में शामिल होते हैं. इस परीक्षा को लेकर बिहार में कुछ बदलाव किए गए हैं. जिससे उम्मीदवारों को काफी राहत मिलेगी. बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET/CTET) के रिजल्ट में अहम बदलाव किए गए हैं. अब बिहार में पिछड़ा वर्ग (OBC), अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) और जनरल महिला उम्मीदवारों को 150 नंबर में से 82 नंबर लाने पर ही पास माना जाएगा. पहले इन वर्गों के लिए उत्तीर्णता का न्यूनतम अंक 82.5 था, लेकिन अब इसे घटाकर 82 कर दिया गया है.
इस बदलाव का का उद्देश्य
शिक्षा विभाग ने यह आदेश शुक्रवार को जारी किया है. विभाग का कहना है कि यह निर्णय इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश और एनसीटीई (राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद) के दिशा-निर्देशों के आधार पर लिया गया है. शिक्षा विभाग के अनुसार, बिहार में ओबीसी और ईबीसी के लिए उत्तीर्णता का मानक 55 प्रतिशत अंक था, जो 150 में से 82.5 अंक होता था. लेकिन अब एनसीटीई के आदेश के बाद यह मानक घटाकर 82 अंक कर दिया गया है, यानी अब ओबीसी और ईबीसी के अभ्यर्थी 82 अंक पर उत्तीर्ण माने जाएंगे. हालांकि, टीईटी में अन्य कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जनरल कैटगरी के लिए पासिंग मार्क्स
वहीं टीईटी (TET) की परीक्षा में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के उम्मीदवारों के लिए पासिंग मार्क्स 50 प्रतिशत है. जनरल कैटगरी के अभ्यर्थियों के लिए उत्तीर्णता का न्यूनतम अंक 60 प्रतिशत है. इस बदलाव के साथ अब अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हो सकेंगे और उनका रास्ता शिक्षण क्षेत्र में प्रवेश के लिए खुल जाएगा. BPSC द्वारा चयनित अभ्यर्थियों के लिए जिला आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. बीपीएससी टीआरई-3 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए विभागीय कमेटी का गठन किया गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं