CTET 2024 Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज, 9 जनवरी को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) दिसंबर परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है. सीटीईटी परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं. उम्मीदवार पोर्टल पर अपने रोल नंबर के साथ लॉग इन करके अपने परिणाम देख सकते हैं. सीटीईटी दिसंबर 2024 रिजल्ट की जांच के लिए उम्मीदवारों को अपने रोल नंबर का प्रयोग करना होगा.
CTET 2024 दिसंबर रिजल्ट घोषित, लाइफ टाइम के लिए वैलिड, 14 दिसंबर को हुई थी परीक्षा, Direct Link
सीबीएसई बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 14 और 15 दिसंबर 2024 को किया गया था. बोर्ड ने 1 जनवरी 2025 को सीटीईटी 2024 प्रोविजनल आंसर-की जारी किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीबीएसई द्वारा जारी सीटीईटी सर्टिफिकेट की वैधता लाइफ टाइम के लिए होती है. योग्य उम्मीदवार सीबीएसई, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय और अन्य मान्यता प्राप्त संस्थानों से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अगर किसी उम्मीदवार को सीटीईटी रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रही है तो वह हेल्पलाइन नंबर 011-22240112 संपर्क कर सकते हैं या फिर ctet.cbse@nic.in पर ईमेल भेज सकते हैं.
सीटीईटी रिजल्ट 2024 ( How to check CTET 2024 Result )
सबसे पहले उम्मीदवार सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'CTET December 2024 Result' लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद उम्मीदवार अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
सीटीईटी 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
भविष्य के संदर्भ के लिए अपने सीटीईटी रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं