CTET 2024 Registration: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. यह दूसरा मौका है जब केंद्रीय शिक्षा बोर्ड ने सीटीईटी जनवरी 2024 के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई है. इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अब तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से आवेदन कर सकते हैं. सीटीईटी 2023 रजिस्ट्रेशन फॉर्म अब 1 दिसंबर 2023 तक भरे जा सकते हैं.
सीटीईटी परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक लेवलों पर बच्चों पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के लिए किया जाता है.सीटीईटी परीक्षा का आयोजन अगले साल होना है. सीटईटी जनवरी परीक्षा 21 जनवरी को देश के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा 20 भाषाओं में ली जाएगी. सीटीईटी परीक्षा के नतीजे फरवरी 2024 में घोषित किए जाएंगे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
JEE और NEET की फ्री कोचिंग, सरकारी कराएगी, जानें कहां और कैसे मिलेगा एडमिशन
बता दें कि सीटीईटी परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित की जाती है- पेपर I और पेपर II के. सीटीईटी पेपर I और पेपर II के लिए जनरल ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. पेपर I या पेपर II देने वाले उम्मीदवारों को 1200 रुपय देने होंगे. वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर I या पेपर II के लिए 500 रुपये जबकि दोनों पेपर यानी पेपर I और पेपर II के लिए 600 रुपये देना होगा. सीटीईटी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा.
सीटीईटी 2023 के लिए कैसे करें आवेदन
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर सीटीईटी जनवरी एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर नए पेज पर रीडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
अब रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करके आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
इसके बाद मांगे गए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
अंत में फॉर्म सबमिट करके कंफर्मेंशन पेज का प्रिंट निकाल लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं