विज्ञापन

बिहार STET कल से शुरू, जूते-मोजे और मेहंदी लगाने पर परीक्षा केंद्र में 'नो एंट्री'!, 4 नवंबर की परीक्षा टली

Bihar STET Reporting Time Guidelines: बिहार STET परीक्षा कल से शुरू हो रही है. अभ्यर्थियों के लिए जूते-मोजे, मेहंदी और नेल पॉलिश लगाकर आने पर परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं मिलेगी. 4 नवंबर की परीक्षा 21 नवंबर को होगी. ऐसे में जानें टाइमिंग, सेंटर और सुरक्षा नियम से जुड़ी फुल डिटेल्स.

बिहार STET कल से शुरू, जूते-मोजे और मेहंदी लगाने पर परीक्षा केंद्र में 'नो एंट्री'!, 4 नवंबर की परीक्षा टली
परीक्षा में किसी भी प्रकार की तकनीकी सेंधमारी रोकने के लिए केंद्रों पर दो दिन पूर्व ही मोबाइल जैमर एक्टिव कर दिए गए हैं.

Bihar STET 2026 : कल से बिहार में बिहार में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) होने जा रही है. यह परीक्षा दो पालियों में 25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगी. बता दें कि बिहार विद्यालय समिति ने 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा का शेड्यूल बदल दिया है. इस दिन होने वाला इम्तिहान 21 नवंबर को होगा. बाकी परीक्षाओं का शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. ऐसे में कल से शुरू होने वाली इस महत्वपूर्ण परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन को जरूर जान लीजिए, नहीं तो आपको एग्जाम के दिन परेशानी हो सकती है. 

परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर जूते और मोजे पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसके साथ ही महिला अभ्यर्थियों के लिए विशेष हिदायत जारी की गई है कि वे हाथों पर मेहंदी (Henna), नेल पॉलिश या ऐसी कोई अन्य वस्तु न लगाएं.  

मुजफ्फरपुर जिले में होगा एग्जाम

मुजफ्फरपुर जिले में 25 अक्टूबर से 21 नवंबर तक शाहबाजपुर भिखनपुर स्थित डिजिटल परीक्षा केंद्र और मोतीझील स्थित आदर्श (मॉडल) परीक्षा केंद्र पर दो पालियों में ऑनलाइन टेस्ट (CBT) आयोजित किया जा रहा है.

बता दें कि शाहबाजपुर केंद्र पर 25 अक्टूबर से 07 नवंबर तक, फिर 9, 11, 12 व 17 से 19 नवंबर तक परीक्षा होगी. आदर्श केंद्र पर 1 से 7 नवंबर, फिर 9, 11, 12 व 17 से 20 नवंबर तक परीक्षा होगी.

रिपोर्टिंग समय 

परीक्षा हर दिन दो पालियों में आयोजित होगी-

पहली पाली

सुबह 9:00 बजे शुरू होगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह 7:30 से 8:30 बजे के बीच प्रवेश दिया जाएगा.

दूसरी पाली

दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक होगी, जिसमें प्रवेश दोपहर 12:30 से 1:30 बजे तक ही मिलेगा.

अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में कंप्यूटर और सीट का आवंटन किसी मानवीय हस्तक्षेप के बिना, ऑटोमेटेड मशीन प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा.

जैमर्स, मजिस्ट्रेट और सीसीटीवी से लाइव निगरानी

 परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले से लेकर समाप्त होने के 30 मिनट बाद तक की पूरी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अनिवार्य की गई है. इसके लिए कलेक्ट्रेट में एक विशेष कंट्रोल रूम बनाया गया है.

केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और सशस्त्र पुलिस बल तैनात किए गए हैं, जबकि केंद्र के भीतर की व्यवस्था केंद्र अधीक्षक संभालेंगे. परीक्षा एजेंसी को सभी अभ्यर्थियों की गतिविधियों का ऑडिट ट्रेल सुरक्षित रखने का सख्त निर्देश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू में सबसे ज्यादा बोले जाने वाले 7 झूठ और HR उन्हें कैसे पकड़ लेते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com