SSC JE Admit Card 2026 OUT : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा 2026 के पेपर-1 की एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है. अभ्यर्थी अपने क्रेडेंशियल के जरिए लॉग इन करके यह चेक कर सकते हैं कि उनकी परीक्षा किस शहर में होने वाली है. ऐसे में आइए जानते हैं सिटि स्लिप कैसे डाउनलोड करें और पसंदीदा विषय कब तक बदल सकते हैं.साथ ही स्क्राइब के लिए रजिस्ट्रेशन कब तक कर सकते हैं.
SSC JE 2026 एग्जाम सिटी कैसे चेक करें?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
- अपने जरूरी क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 के नामित लॉगिन मॉड्यूल लिंक को खोलें.
- आपके डैशबोर्ड पर एग्जाम सिटी की पूरी डिटेल्स दिखाई देने लगेंगी.
- अब आप इसका प्रिंट आउट निकाल लें या सेव करके रख लें.
एग्जाम शेड्यूल
आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) पेपर-1 की परीक्षा 2 से 6 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही, टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पेपर की परीक्षा 30 नवंबर से 1 दिसंबर 2026 को होगी. टेलीकम्युनिकेशन परीक्षा की सिटी डिटेल्स परीक्षा से लगभग 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएंगी. कैंंडिडेट्स के एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा की तारीख से 2-3 दिन पहले पोर्टल पर जारी किया जाएगा.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
स्क्राइब के लिए आधार रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, 27 अक्टूबर आखिरी तारीख
आयोग ने उन दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए कड़े और नए नियम जारी किए हैं जो परीक्षा के दौरान खुद के स्क्राइब (Scribe - लिखने वाले सहायक) की मदद लेना चाहते हैं. अब स्क्राइब के रजिस्ट्रेशन को आधार ऑथेंटिकेशन (Aadhaar Authentication) के साथ जोड़ दिया गया है. ऐसे उम्मीदवारों को 27 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे से पहले एसएससी पोर्टल पर जाकर अपने स्क्राइब का वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) मैप करना अनिवार्य है. अगर आप तय तारीख तक रजिस्टर नहीं करते हैं तो आप स्क्राइब की सुविधा का लाभ नहीं उठा सकेंगे.
सब्जेक्ट बदलने और प्रायोरिटी तय करने का लास्ट चांस
ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने जेई (टेलीकम्युनिकेशन) के साथ-साथ साइंटिफिक असिस्टेंट (SA) पद के लिए भी अप्लाई किया था, उन्हें सब्जेक्ट प्रिफ्रेंस (Subject Preference) बदलने का एक लास्ट चांस दिया गया है.
योग्य उम्मीदवार अगर चाहें तो अपना सब्जेक्ट बदलकर कंप्यूटर साइंस (CS/IT) या फिजिक्स (Physics) कर सकते हैं. इसके लिए सिटी सिलेक्शन ऑप्शन के तहत 27 अक्टूबर 2026 की रात 11 बजे तक का समय दिया गया है. इसके बाद किसी भी बदलाव की परमिशन नहीं होगी.
यह भी पढ़ें- बिहार STET कल से शुरू, जूते-मोजे और मेहंदी लगाने पर परीक्षा केंद्र में 'नो एंट्री'!, 4 नवंबर की परीक्षा टली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं