CTET 2024 Registration Last Date: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सीटीईटी परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी 2024 को किया जाना है. सीबीएसई आज, 27 नवंबर को सीटीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर देगा. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. सीटीईटी परीक्षा का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक लेवलों पर बच्चों पढ़ाने के लिए उम्मीदवारों की पात्रता जांचने के लिए किया जाता है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन के समाप्त हो जाने के बाद आवेदन फॉर्म में सुधार किया जा सकेगा. सीटीईटी 2024 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 28 नवंबर को खुलेगी और 2 दिसंबर को समाप्त होगी.
सीटीईटी जनवरी परीक्षा 21 जनवरी को देशभर के 135 शहरों में आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन 20 अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा और इसके रिजल्ट की घोषणा फरवरी 2024 में की जाएगी.
IIT कानपुर ने शुरू किए तीन ई-मास्टर्स डिग्री प्रोग्राम, 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई
सीटीईटी परीक्षा दो पेपर के लिए आयोजित की जाती है. सीटीईटी पेपर I या पेपर II के लिए जनरल ओबीसी (एनसीएल) उम्मीदवारों को 1000 रुपये देने होंगे. यदि कोई उम्मीदवार पेपर I या पेपर II दोनों देना चाहता है तो उसे 1200 रुपय देने होंगे. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों को पेपर I या पेपर II के लिए 500 रुपये और दोनों पेपर के लिए 600 रुपये देने होंगे.
How to apply for CBSE CTET 2024 registration | सीबीएसई सीटीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए कैसे करें आवेदन
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर सीटीईटी जैन 24 आवंदन लिंक पर क्लिक करें.
ऐसा करने पर नए पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे.
यहां रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और आवेदन फॉर्म भरें.
आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
अंत में सीटीईटी फॉर्म सबमिट कर दें.
CTET 2024 जनवरी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम बढ़ी, 27 नवंबर तक करें Apply
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं