Free Coaching for JEE Mains and NEET 2024: एनटीए द्वारा नीट और जेईई मेंस 2024 की तारीखें जारी कर दी गई हैं. इस साल सीबीएसई बोर्ड या फिर किसी भी स्टेट बोर्ड से कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर चुके या करने वाले स्टूडेंट जेईई मेन 2024 और नीट 2024 में भाग ले सकते हैं. जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू है, वहीं नीट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन होना बाकी है. हर साल 20 से 25 लाख बच्चे नीट और जेईई परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं. वहीं इसके भी कहीं ज्यादा संख्या में स्टूडेंट हर साल नीट और जेईई की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थान में एडमिशन पाते हैं. कोचिंग सेंटर की मोटी फीस होती है, जिसे देना हर किसी के बस की बात नहीं होती है. ऐसे में टैलेंटेट बच्चे पिछड़ जाते हैं. इन्हें देखते हुए झारखंड सरकार ने नई पहल की है, जिसका नाम है 'आकांक्षा'. झारखंड सरकार आकांक्षा कोचिंग के जरिए राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को जेईई मेंस, नीट और क्लैट परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग दे रही है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
झारखंड बोर्ड यानी जैक बोर्ड द्वारा नीट, जेईई मेंस की तैयारी के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाता है. जैक ने इस परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह कोचिंग दो साल के लिए होगी, जिसमें राज्य के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा. नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई और नीट की फ्री कोचिंग के लिए छात्रों को 30 नवंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
झारखंड में नीट और जेईई मेंस की तैयारी के लिए आकांक्षा योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को 30 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ऑनलाइन आवेदन करा होगा. जैक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 जनवरी 2024 को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 3 मार्च 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.
जेईई, नीट और क्लैट तीनों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे. जिसका सिलेबस भी जारी कर दिया गया है. जेईई मेंस, नीट और क्लैट फ्री कोचिंग में एडमिशन की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं