CTET 2024 Registration: सीटीईटी परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET 2024) के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. जो उम्मीदवार जुलाई 2024 में सीटीईटी में बैठना चाहते हैं, वे अब 5 अप्रैल 2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. सीबीएसई सीटीईटी 2024 जुलाई के लिए आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से भरे जाएंगे. बता दें कि पहले सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अप्रैल थी. जो उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सीटीईटी जुलाई परीक्षा 2024 में उपस्थित होना होगा.
CBSE बोर्ड परीक्षाओं के बीच बड़ा फैसला, सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी, 1 अप्रैल से लागू होगा नियम
सीबीएसई ने नोटिस जारी करते हुए कहा, “सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05/04/2024 (रात 11:59 बजे से पहले) तक बढ़ा दी गई है. सीटीईटी आवेदन फॉर्म भरते समय किसी भी तकनीकी समस्या होने पर 8802580447 पर संपर्क करें.''
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शेड्यूल के अनुसार, सीटीईटी 2024 जुलाई परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई को किया जाना है. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पहली पाली में पेपर 2 की परीक्षा होगी. यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी. जबकि पेपर 1 की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.
सीटीईटी स्कोर लाइफ टाइम के लिए वैलिड
सीटीईटी सर्टिफिकेट एक क्वालीफाइंग सर्टिफिकेट है, जो लाइफ टाइम के लिए वैलिड होता है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को केंद्रीय सरकारी स्कूलों जैसे केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS), नवोदय विद्यालय समिति (NVS), केंद्रीय तिब्बती स्कूलों में शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
यह सर्टिफिकेट केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली, दमन-दीव और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और एनसीटी दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत स्कूलों में भी लागू होता है.
सीटीईटी सर्टिफिकेट गैर सहायता प्राप्त निजी स्कूलों द्वारा भी वैध माना जाता है.
राज्य सरकारों के स्वामित्व और प्रबंधन वाले स्कूल, स्थानीय निकाय और सहायता प्राप्त स्कूल राज्य सरकार द्वारा आयोजित टीईटी पर विचार कर सकते हैं. हालांकि, यदि कोई राज्य सरकार स्टेट टीईटी आयोजित नहीं करती है तो वह सीटीईटी के आधार पर भर्ती ले सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं