विज्ञापन

UP में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए तारीख और पूरी डिटेल

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने सरकारी महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है.

UP में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, जानिए तारीख और पूरी डिटेल
UP में 1936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
NDTV

उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1900 से ज्यादा पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है. यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को यह विज्ञापन जारी किया है. इन पदों के लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 7 अक्टूबर 2026 तय की गई है. यह भर्ती उत्तर प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों के लिए की जाएगी.

कैसे कर पाएंगे आवेदन?

यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने कुल 1936 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है.  आयोग के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना अनिवार्य होगा. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कब शुरू होंगे आवेदन, कब लास्ट डेट

विज्ञापन जारी होने की तारीख: 8 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन और OTR शुरू: 8 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर 2026
आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 11 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि: 19 और 20 नवंबर 2026

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Upessc, UPESSC Jobs, UPESSC Announcements, UPESSC Assistant Professor Recruitment, UPESSC DV Call Letter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com