ICSE, ISC Results 2020 Declared: CISCE बोर्ड ने 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी किया गया है. आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के स्टूडेंट्स का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट और काउंसिल के करियर पोर्टल पर जारी किया गया है. स्टूडेंट्स अपनी यूनिक आईडी की मदद से रिजल्ट देख सकते हैं. पिछले साल रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था, लेकिन इस साल कोरोनावायरस के चलते देरी के कारण रिजल्ट 10 जुलाई को जारी किया गया है.
SMS के जरिए ऐसे चेक करें रिजल्ट
वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स SMS के जरिए भी CISCE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी आईडी 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी. इसके लिए 'ICSE/ISC (Unique ID)' लिखकर 09248082883 नंबर पर भेजनी होगी और रिजल्ट आपके फोन पर मिल जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
CISCE Results 2020: ऐसे चेक करें रिजल्ट
स्टेप 1: रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org और www.cisce.org पर जाएं.
स्टेप 2: अब अपना कोर्स ICSE 10वीं या ISC 12वीं सेलेक्ट करें.
स्टेप 3: इसके बाद अपना आईडी नंबर और इंडेक्स नंबर सबमिट करें.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले सकते हैं.
रिजल्ट कैसे किया गया तैयार
बता दें कि काउंसिल ने ICSE 10वीं और ISC 12वीं परीक्षा के कुछ शेष पेपरों में स्टूडेंट्स को वैकल्पिक असेसमेंट स्कीम के आधार पर मार्क्स देने का फैसला किया है, जो COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिए गए थे. CISCE ने बताया था कि आंतरिक मूल्यांकन छात्र की कुशलता को मापता है और सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में औसत अंक उनकी सामान्य शैक्षणिक क्षमता का एक आकलन है. बता दें कि परिषद ने 2015 से 2019 के साथ-साथ वर्ष 2002 की बोर्ड परीक्षाओं के आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया है. प्रत्येक कारक और वेटेज को इस प्रकार चुना गया है, जिससे इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके. असेसमेंट स्कीम को बेहतर तरीके से समझने के लिए स्टूडेंट्स CISCE बोर्ड द्वारा जारी की गई असेसमेंट स्कीम को देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं