विज्ञापन

CBSE vs ICSE Board: CBSE या फिर ICSE बोर्ड किससे पढ़ाना बच्चों के फ्यूचर के लिए है बेस्ट, जानिए यहां

CBSE बोर्ड डॉक्टर, इंजीनियर और सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, वहीं ICSE बोर्ड अंग्रेजी भाषा को मजबूत करने, प्रैक्टिकल नॉलेज देने और विदेश में पढ़ाई करने के लिए बेस्ट है. अब पेरेंट्स बच्चे के करियर गोल के हिसाब से सही फैसला ले सकते हैं.

CBSE vs ICSE Board: CBSE या फिर ICSE बोर्ड किससे पढ़ाना बच्चों के फ्यूचर के लिए है बेस्ट, जानिए यहां
दोनों ही बोर्ड अपनी-अपनी जगह बेस्ट हैं, फैसला आपको अपने बच्चे के इंटरेस्ट को देखकर लेना चाहिए.  

CBSE vs ICSE Board: जब बच्चों के एडमिशन की बात आती है, तो पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि वे अपने बच्चे को किस बोर्ड में पढ़ाएं? भारत में CBSE (सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) और ICSE (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) दोनों ही  बोर्ड पॉपुलर हैं. लेकिन बच्चे के सुनहरे भविष्य के लिए कौन सा बोर्ड सबसे अच्छा रहेगा, इसको लेकर लोग बहुत कंफ्यूज रहते हैं. ऐसे में आइए आपकी ये उलझन आसान शब्दों में सुलझाते हैं, ताकि आपके बच्चे का एडमिशन आसान हो जाए...

 CBSE बोर्ड की क्या है खासियत

अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा आगे चलकर डॉक्टर, इंजीनियर या सरकारी अफसर बने, तो CBSE बोर्ड एक बेस्ट ऑप्शन है.

NCERT का सिलेबस

 भारत की ज्यादातर बड़े कंपीटिटिव एग्जाम, जैसे-IIT-JEE, NEET, UPSC NCERT के सिलेबस पर बेस्ड होते हैं. तो इस लिहाज से CBSE बेस्ट है क्योंकि इसमें एनसीआरटी की किताबें पढ़ाई जाती हैं.

ट्रांसफर में आसानी

वहीं, अगर माता-पिता की जॉब ऐसी है जिसमें बार-बार ट्रांसफर होता है, तो CBSE सबसे बेस्ट है. क्योंकि पूरे देश में इसका सिलेबस एक जैसा होता है.

कम दबाव

इसका सिलेबस थोड़ा सीधा और मेन सब्जेक्ट्स मैथ्स और साइंस पर ज्यादा फोकस करने वाला होता है.

ICSE बोर्ड की खासियत

अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की इंग्लिश बहुत मजबूत हो और वह विदेश जाकर पढ़ाई करे, तो ICSE बोर्ड आपके लिए सही रहेगा.

मजबूत इंग्लिश और प्रैक्टिकल नॉलेज

इस बोर्ड में इंग्लिश पर बहुत फोकस किया जाता है. इसका सिलेबस काफी बड़ा और डिटेल्ड होता है, जिससे बच्चों को हर विषय की गहरी जानकारी मिलती है.

मैनेजमेंट और क्रिएटिविटी

ICSE में आर्ट्स, लिटरेचर और मैनेजमेंट जैसे विषयों को भी बराबर अहमियत दी जाती है. यह बच्चों की ओवरऑल पर्सनैलिटी को निखारता है.

मिलती है ग्लोबल पहचान

 इस बोर्ड के सर्टिफिकेट को विदेशों में बहुत पसंद किया जाता है, जिससे बाहर की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलना आसान हो जाता है.

आपके बच्चे के लिए क्या है बेस्ट? 

दोनों ही बोर्ड अपनी-अपनी जगह बेस्ट हैं. फैसला आपको अपने बच्चे के इंटरेस्ट को देखकर लेना चाहिए.  अगर लक्ष्य JEE, NEET या सरकारी नौकरी है, तो CBSE चुनें. अगर फोक्स कम्युनिकेशन स्किल्स मजबूत करना, लिटरेचर, या विदेश में पढ़ाई है, तो ICSE चुनें.

यह भी पढ़ें- Executive MBA क्या है और क्यों बन रहा है वर्किंग प्रोफेशनल्स की पहली पसंद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE VS ICSE, CBSE Vs ICSE Vs IB Schools
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com