विज्ञापन

ICSE-ISC 2026: झारखंड की बेटियों का कमाल, शांभवी बनीं नेशनल टॉपर, अंशिका और कोशिकी ने हासिल किए 99%

जमशेदपुर की शंभवी तिवारी ISC (कक्षा 12) की परीक्षा में राष्ट्रीय टॉपर बनकर उभरी हैं. उन्होंने 100 प्रतिशत हासिल किए हैं. 'काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस' (CISCE) ने गुरुवार को ISC के नतीजे जारी किए हैं.

ICSE-ISC 2026: झारखंड की बेटियों का कमाल, शांभवी बनीं नेशनल टॉपर, अंशिका और कोशिकी ने हासिल किए 99%
'सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल' की छात्रा शंभवी ने बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, और इंग्लिश में 100-100 अंक प्राप्त किए हैं.

ICSE-ISC 2026 रिजल्ट्स ने झारखंड को गौरवान्वित कर दिया है. सरायकेला-खरसावां की शांभवी तिवारी ने 12वीं (बायोसाइंस) में देशभर में टॉप करके इतिहास रच दिया, तो धनबाद की अंशिका मोदी ने 99% अंकों से राज्य टॉपर बनकर सबको चौंका दिया. आदित्यपुर की शांभवी तिवारी, सेक्रेड हार्ट कान्वेंट स्कूल जमशेदपुर की होनहार छात्रा, ने मेहनत और अनुशासन से बायोसाइंस में नेशनल टॉप किया है. उनके पिता राजेश रमण आकाशवाणी में कार्यरत हैं, जबकि मां निभा सिन्हा सेंट मेरिस इंग्लिश हाई स्कूल में फिजिक्स शिक्षिका हैं. परिवार का शिक्षा-प्रधान माहौल ही उनकी सफलता का राज है. वर्तमान में NEET की तैयारी कर रही शांभवी का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है. उनकी उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है.

अंशिका, कोशिकी बनीं झारखंड 10वीं की स्टेट टॉपर

इसी क्रम में धनबाद के कार्मल स्कूल डिगवाडीह की अंशिका मोदी ने 99% अंकों के साथ झारखंड स्टेट टॉपर का खिताब हासिल किया है. गणित, रसायन विज्ञान, भूगोल और कंप्यूटर एप्लीकेशन में पूर्णांक (100/100) ला चुकीं अंशिका की सफलता पर स्कूल प्रबंधन और परिवार ने हर्ष जताया है. वहीं, डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह की कोशिकी दत्ता ने भी 99 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया है. कोयलांचल की इन दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन और परिजनों में खुशी की लहर है.

ये उपलब्धियां न सिर्फ झारखंड का नाम रोशन करती हैं, बल्कि देशभर के लाखों छात्रों के लिए मिसाल हैं. CISCE के अनुसार, रिजल्ट cisce.org पर उपलब्ध हैं—छात्र तुरंत चेक कर सकते हैं. शांभवी, अंशिका और कोशिकी जैसी बेटियां साबित करती हैं कि दृढ़ संकल्प से कोई सपना असंभव नहीं.

ये भी पढ़ें-  ICSE 12th Result: 99.5% अंक हासिल कर शिवप्रिया पाठक ने रचा इतिहास, अब IAS बनकर देश की सेवा करने का है सपना

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com