CBSE Board Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड की तरफ से रिजल्ट को लेकर कोई सूचना तो अब तक जारी नहीं की गई है. लेकिन बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परिणाम 2022 के संबंध में एक महत्वपूर्ण नोटिस जरूर जारी किया है. नोटिस डिजिलॉकर (Digilocker) के जरिए रिजल्ट को जांचने के संबंध में जारी किया गया है. बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्र सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ छात्र Digilocker से भी जांच सकते हैं. इसके लिए बोर्ड ने अब पिन जारी किया है. बोर्ड परीक्षा दे चुके छात्रों को अपने सीबीएसई नतीजों (CBSE Board Result 2022) और मार्कशीट के साथ-साथ माइग्रेन सर्टिर्फिकेट को देखने और डाउनलोड करने के लिए एक पिन की आवश्यकता होती है, जिसे सीबीएसई बोर्ड ने जारी किया है. बोर्ड ने परीक्षा संगम (सीबीएसई के नए पोर्टल Parikshasangam.cbse.gov.in ) में छात्र पिन की फाइल अपलोड की है. स्कूल को यह पिन डाउनलोड करके छात्रों को देनी होगी. CISCE Class 10th Result 2022 Live: सीआईएससीई बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज इस समय होंगे जारी
Digilocker पिन के जारी होने के साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों (CBSE Board Result 2022) के जल्द से जल्द जारी होने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि एक दिन पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट के बारे में कहा है कि सीबीएसई ने बोर्ड रिजल्ट जारी करने में कोई देरी नहीं की है और बोर्ड समय पर कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों को जारी कर देगा. रिजल्ट के जारी होने के बाद छात्र सीबीएसई परिणाम को डिजिलॉकर (Digilocker) के अलावा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in से भी चेक कर सकते हैं. CBSE Results 2022: सीबीएसई ने लॉन्च किया 'परीक्षा संगम' टैब, सभी परीक्षा गतिविधियों के लिए एक पोर्टल
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
CBSE 10th, 12th Result 2022: डिजिलॉकर से ऐसे चेक करें नतीजें
1.सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं. फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें.
2.इसके बाद होमपेज पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के फोल्डर पर क्लिक करें.
3. 'सीबीएसई टर्म 2 रिजल्ट फॉर क्लास 10' फाइल पर क्लिक करें. ऐसा करने के साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी.
4.अब इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए संभाल कर रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं