CBSE Chemestry Exam 2026 : सीबीएसई (CBSE) क्लास 12वीं का केमिस्ट्री एग्जाम 28 फरवरी को होने वाला है. ऐसे में स्टूडेंट्स तेजी से रिविजन करने में जुटे हुए हैं. कुछ स्टूडेंट्स सिलेबस दोहरा रहे हैं, तो कुछ यह समझना चाहते हैं कि पेपर में अच्छे नंबर कैसे लाए जाएं. गुरुग्राम के सत्या स्कूल की केमिस्ट्री फैकल्टी गीता दुआ ने सेक्शन-वाइज कुछ जरूरी सलाह दी है, ताकि बच्चे एग्जाम में कॉन्फिडेंस के साथ बैठ सकें और गलतियां करने से बच सकें.
पेपर पढ़ते समय इन बातों का रखें ख्याल
गीता दुआ का कहना है कि सबसे पहले क्वेश्चन पेपर को शांति से पढ़ें. खासकर असेर्शन-रीजन वाले सवालों में सावधानी रखें. कई बार रीजन सही होता है, लेकिन वह असेर्शन को सही साबित नहीं करता. इसलिए जल्दबाजी में जवाब न दें.
ऑर्डर इस तरह रखें:
- दिया गया डेटा
- सही फॉर्मूला
- वैल्यू सब्स्टिट्यूट करना
- यूनिट के साथ फाइनल आंसर
- कैलकुलेशन में छोटी गलती से पूरे नंबर कट सकते हैं, इसलिए ध्यान से हल करें.
- ऑर्गेनिक कन्वर्जन करते समय सभी स्टेप्स साफ-साफ लिखें. रिएक्शन एरो के ऊपर रिएजेंट्स जरूर लिखें और बीच के स्टेप्स न छोड़ें.
- मैकेनिज्म में इलेक्ट्रॉन की मूवमेंट दिखाना जरूरी है.अगर कार्बोकेशन स्टेबिलिटी से जुड़ा सवाल हो, तो उसका कारण भी लिखें. रिएक्शन का सही नाम लिखना न भूलें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं