विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

CISCE Class 10th Result 2022 Live: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) रविवार, यानी आज आईसीएसई (कक्षा 10वीं) परीक्षा के नतीजों को जारी कर दिया है. कक्षा 10वीं के नतीजे आज, 17 जुलाई 2022 को शाम 5 बजे सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं. CISCE ने कक्षा 10वीं रिजल्ट डेट और टाइम की जानकारी अपने ऑफिशियल साइट कल शाम 7 बजे के बाद जारी की थी. सीआईएससीई बोर्ड से कक्षा 10वीं यानी आईसीएसआई (ICSE 10th Exam 2022) की परीक्षा दे चुके छात्र अपने बोर्ड परीक्षा परिणाम को काउंसिल की साइट www.cisce.org से देख सकते हैं. बता दें कि ICSE 10th Exam 2022 परीक्षा के नतीजे CISCE के करियर पोर्टल, CISCE की वेबसाइट और एसएमएस पर उपलब्ध हैं. छात्रों के साथ स्कूल भी ICSE 10th Exam 2022 के नतीजों को सीआईएससीई के करियर पोर्टल (Career Portal) से देख सकते हैं, इसके लिए प्रिंसिपल के लॉगिन आईडी और पासवर्ड की जरूरत होगी. छात्र नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी अपने बोर्ड नतीजों को देख सकते हैं-

CISCE Class 10th Result 2022 Live: रिजल्ट देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें.

ICSE 10th Exam 2022: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इन स्टेप को फॉलो करें-

1. सबसे पहले छात्र CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट  www.cisce.org पर जाएं. 

2. इसके बाद कोर्स ऑप्शन से ICSE 10th Exam 2022 रिजल्ट का चयन करें.

3. फिर छात्र यूनिक आईडी, इंडेक्स आईडी और कैप्चा दर्ज करें.

4.ऐसा करने के साथ ही कंप्यूटर स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा. 

5. अब छात्र यहां से अपना रिजल्ट चेक करें और प्रिंटआउट निकालें. 

CISCE Class 10th Result 2022: पहली बार 2 सेमेस्टर में परीक्षा का आयोजन

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) के इतिहास में यह पहली बार है जब काउंसिल ने बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन दो सेमेस्टर में किया है. कक्षा 10वीं (ICSE)और कक्षा 12वीं (ISC) सेमेस्टर 1 की परीक्षा का आयोजन नवंबर/ दिसंबर 2022 में किया गया था, जबकि सेमेस्टर 2 परीक्षा का आयोजन अप्रैल/मई 2022 में किया गया. दोनों सेमेस्टर की परीक्षा दे चुके कक्षा 10वीं के छात्रों का रिजल्ट (CISCE Class 10th Result 2022) आज ऑफिशियल साइट पर जारी किया है. 10वीं का रिजल्ट आज इस समय आ रहा है, रोल नंबर निकालकर हो जाइए तैयार !

CISCE Class 10th Result 2022: सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 को मिलाकर फाइनल रिजल्ट

बता दें कि ICSE 2022 परीक्षा परिणाम में सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षा को सामान्य वेटेज दिया गया है. सेमेस्टर 1, सेमेस्टर 2 परीक्षा के प्रत्येक विषय या पेपर और प्रोजेक्ट (इंटर्नल असिस्मेंट) के अंक को जोड़कर अंतिम परीक्षा परिणाम को तैयार किया गया है. सीआईएससीई बोर्ड की आईसीएसई 2022 परीक्षा के सेमेस्टर 1 और सेमेस्टर 2 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्रों को ही  ICSE Exam 2022 सर्टिफिकेट से नवाजा जाएगा. जो छात्र सेमेस्टर 1 या सेमेस्टर 2 में से किसी भी परीक्षा में उपस्थित रहे हैं उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और उनके परीक्षा नजीते जारी नहीं किए जाएंगे. ये भी पढ़ेंः जल्द जारी होगा ICSE और CBSE बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट, इन लिंक्स पर जाकर कर सकते हैं चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
ICSE 10th Result 2022, Education News 2022, CISE, CISE 10th Result 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com