CBSE Board Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने आज, 17 जुलाई को कक्षा 10वीं (ISC 10th Exam 2022) परीक्षा के नतीजों को जारी करने जा रहा है. काउंसिल द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम के आने की डेट की घोषणा शनिवार को की गई है. सीआईएससीई द्वारा कक्षा 10वीं के परिणाम की तारीख जारी करने के बाद से सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट को लेकर भी हो हल्ला शुरू हो गया है. देश के 35 लाख बच्चों को सीबीसई बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा परिणामों (CBSE Board Result 2022) का इंतजार है. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में हो रही देरी पर छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर की है. वहीं मीडिया में सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं रिजल्ट को लेकर हो रही देरी पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड द्वारा रिजल्ट (CBSE Board Result 2022) जारी करने में कोई देरी नहीं हुई है और बोर्ड समय पर कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर देगा. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के 15 जून को खत्म होने के बाद, पेपर की जांच की प्रक्रिया शुरू हुई थी. सीबीएसई बोर्ड पेपर को जांच करने में 45 दिन लगते हैं. आज तो 30 दिन ही हुए हैं. मैनें कल ही CBSE में बात की है. सीबीएसई ने कहा कि नतीजे समय पर जारी कर दिए जाएंगे. ICSE 10वीं रिजल्ट 2022 पर आया बड़ा अपडेट, एडमिट कार्ड निकाल कर हो जाएं तैयार कल जारी होंगे नतीजे
CBSE के नतीजे में कोई देरी नहीं है। 15 जून तक CBSE की परीक्षा चल रही थी। उसके बाद चेकिंग में 45 दिन लगते हैं। आज तो 30 दिन ही हुए हैं। मैनें कल ही CBSE में बात की है। ठीक समय में नतीजे आ जाएंगे: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कानपुर pic.twitter.com/pFxZYwDyXz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2022
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
जैसे ही रिजल्ट की घोषणा की जाएगी सीबीएसई क्लास 10वीं और 12वीं के छात्र सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in से अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं. जल्द जारी होगा ICSE और CBSE बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट, इन लिंक्स पर जाकर कर सकते हैं चेक
बता दें कि सीबीएसई ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया था. पहले टर्म की परीक्षा दिसंबर में हुई थी, वहीं सेकंड टर्म की परीक्षा का आयोजन अप्रैल से जून 2022 तक किया गया है. कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 21 लाख बच्चों ने भाग लिया है वहीं 12वीं की परीक्षा 14 लाख बच्चों ने दी है. सूत्रों की मानें तो सीबीएसई बोर्ड अब बहुत जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट (CBSE Board Result 2022) की घोषणा करेगा. रिजल्ट के जुलाई अंत तक आने की पूरी संभावना है. अब तक के रिकॉर्ड के मुताबिक सीबीएसई कक्षा 12वीं के नतीजों को पहले जारी कर सकता है. 12वीं कक्षा के बाद कक्षा 10वीं के नतीजों को जारी किया जाएगा. CBSE Board Result 2022: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट हुए क्रैश, तब कैंसे जांचेंगे अपना रिजल्ट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं