CAT 2023 Registration: कैट 2023 यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है. लखनऊ स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM, Lucknow) कैट रजिस्ट्रेशन विंडो को बुधवार, 20 सितंबर को बंद कर देगा. रजिस्ट्रेशन विंडो आज शाम 5 बजे तक बंद कर दी जाएगी. ऐसे में स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. भारत भर के प्रतिष्ठित आईआईएम (IIMs) और अन्य प्रसिद्ध बी-स्कूलों ( B-schools) में प्रवेश पाने के लिए हर साल कैट परीक्षा का आयोजन किया जाता है. इस साल यह परीक्षा आईआईएम लखनऊ द्वारा आयोजित की जा रही है.
CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई तिथि, जानिए इस साल कैट में भाग लेने वाले IIMs की लिस्ट
कैट रजिस्ट्रेशन विंडो के बंद हो जाने के बाद भी जिन छात्रों ने आवेदन प्रक्रिया के दौरान शुल्क का भुगतान किया है, वे एडिट विंडो के माध्यम से अपने फोटोग्राफ, सिग्नेचर और टेस्ट सिटी के प्रीफरेंस में बदलाव कर सकेंगे.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बैचलर डिग्री करने वाले स्टूडेंट इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के छात्रों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है. अंतिम वर्ष के यूजी छात्र भी कैट 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
आईआईएम लखनऊ 26 नवंबर को तीन पालियों में कैट 2023 आयोजित करेगा. वहीं इस परीक्षा के नतीजे जनवरी के मध्य में घोषित किए जाएंगे और इसके स्कोर शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए मान्य होंगे.
CBSE Board Exam 2024: 10वीं, 12वीं के लिए एडिशनल प्रैक्टिस सैंपल पेपर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
कैट 2023 परीक्षा के लिए आवेदन कैसे करें | How to Apply for CAT 2023 Registration
सबसे पहले स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.
रजिस्ट्रेशन विकल्प पर टैप करें और अपनी एप्लीकेशन आईडी बनाएं.
फॉर्म खोलने के लिए पंजीकरण विवरण दर्ज करें.
आवेदन पत्र भरें और पोर्टल के माध्यम से आवश्यक शुल्क का भुगतान करें.
अपने संदर्भ के लिए कैट पंजीकरण फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें.
आप हार्ड कॉपी भी सेव कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं