CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई तिथि, जानिए इस साल कैट में भाग लेने वाले IIMs की लिस्ट

CAT 2023: आईआईएम लखनऊ ने कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट 20 सितंबर तक बढ़ा दी है. इस साल कैट में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम बेंगलोर और आईआईएम उदयपुर भाग ले रहे हैं. पूरी लिस्ट...

CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई तिथि, जानिए इस साल कैट में भाग लेने वाले IIMs की लिस्ट

CAT 2023 रजिस्ट्रेशन की बढ़ गई तिथि, जानिए इस साल कैट में भाग लेने वाले IIMs की लिस्ट

नई दिल्ली:

CAT 2023: भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM,Lucknow) लखनऊ ने कॉमन एप्टीट्यूड टेस्ट (CAT 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन करने की तारीख बढ़ा दी है. कैट रजिस्ट्रेशन तिथि 20 सितंबर तक बढ़ा दी गई है. ऑफिशियल वेबसाइट पर कैट रजिस्ट्रेशन की बढ़ी हुई तारीख की जानकारी दी गई. इसमें लिखा गया, "कैट 2023 रजिस्ट्रेशन और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2023 तक बढ़ा दी गई है." इच्छुक स्टूडेंट आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कैट के लिए आवेदन करने के लिए बैचलर डिग्री का होना जरूरी है. बता दें कि देश के बेहतरीन आईआईएम और गैर-आईआईएम संस्थानों के विभिन्न पोस्ट ग्रेजुएट, फेलो और डॉक्टरेट प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए स्टूडेंट को कैट परीक्षा देनी होती है. आइये जानते हैं कैट परीक्षा में भाग लेने वाले आईआईएम ( IIMs) संस्थानों के बारे में- 

CBSE ने आगामी बोर्ड परीक्षा देने वाले 10वीं, 12वीं के छात्रों को चेताया, कही ये बात

कैट में भाग लेने वाले आईआईएम (IIMs 2023)

  1. आईआईएम                          सीटें

  2. आईआईएम अहमदाबाद        385

  3. आईआईएम काशीपुर             210

  4. आईआईएम कलकत्ता            462

  5. आईआईएम नागपुर               60

  6. आईआईएम बैंगलोर              412

  7. आईआईएम रांची                  155

  8. आईआईएम उदयपुर              180

  9. आईआईएम कोझिकोड           353

  10. आईआईएम शिलॉग                120

  11. आईआईएम विशाखापत्तनम       60

  12. आईआईएम बोधगया                60

  13. आईआईएम रायपुर                  210

  14. आईआईएम सिरमौर                 60

  15. आईआईएम रोहतक                 180

  16. आईआईएम इंदौर                     550

  17. आईआईएम अमृतसर                60

  18. आईआईएम संबलपुर              140

  19. आईआईएम त्रिची                  180

  20. आईआईएम लखनऊ             436

  21. आईआईएम जम्मू                   45

GATE 2024 परीक्षा पैटर्न जारी, इस साल 30 पेपरों के लिए होगी परीक्षा

सरकारी बी-स्कूल की लिस्ट (CAT Government Colleges in India)

  1. फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली

  2. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर

  3. नीटी मुंबई

  4. डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, दिल्ली विश्वविद्यालय

  5. एमएनएनआईटी इलाहाबाद

  6. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट, भोपाल

  7. डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली 

  8. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट, हैदराबाद

  9. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल वेलफेयर एंड बिजनेस मैनेजमेंट, कोलकाता 

Board Exam 2024: अब साल में 3 बार होंगी बोर्ड परीक्षाएं, इस राज्य बोर्ड ने किया ऐलान, जानें पूरी बात

कैट 2023 रजिस्ट्रेशन के लिए कैसे करें आवेदन |  How to apply for IIM CAT 2023

  • स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें.

  • पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें.

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें.

  • Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

    आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.