BPSC 67th Mains Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा में कैलकुलेटर के इस्तेमाल (use of calculator) के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है. आयोग ने कहा कि साइंसटिफिक कैलकुलेटर (scientific calculators) का इस्तेमाल केवल गणित, सांख्यिकी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के पेपर के लिए ही किया जा सकता है. वहीं अन्य विषयों के लिए उम्मीदवार केवल नियमित कैलकुलेटर का ही इस्तेमाल कर सकते हैं. बीपीएससी ने अधिसूचना में कहा है कि उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल के अंदर कैलकुलेटर अन्य उम्मीदवारों से मांगने या बदलने की अनुमति नहीं होगी.
AP SSC Time Table 2023: आंध्र प्रदेश बोर्ड की 10वीं परीक्षा का डेटशीट जारी, अप्रैल में होगी परीक्षा
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा (BPSC 67th Mains exam) के रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार सामान्य अध्ययन का पेपर 30 दिसंबर को और सामान्य हिंदी का पेपर 31 दिसंबर को हुआ था. वहीं आयोग ने कहा कि वैकल्पिक या वैकल्पिक विषय के पेपर की परीक्षा इस महीने की सात तारीख को आयोजित की जाएगी. बीपीएससी 67वीं (BPSC 67th) वैकल्पिक विषयों के पेपर 7 जनवरी, 2023 को दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित की जाएगी.
बीपीएससी 67वीं मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (BPSC 67th Main Exam Admit Card) का उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो एडमिट कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर एक दो दिन में जारी किए जाएंगे. आयोग के पूर्व नोटिस के अनुसार परीक्षा से एक हफ्ते पहले ही एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं