SSC GD Constable Admit Card 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC), एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2022 का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी, 2023 तक करेगा. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 45284 रिक्त पदों को भरा जाएगा. आयोग ने एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in के साथ-साथ क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों पर जाकर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं. एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार को अपना रोल नंबर/पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आयोग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा कि परीक्षा के किसी भी चरण के लिए प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा आयोग के क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइटों के साथ-साथ सीआरपीएफ की वेबसाइट यानी http://www.crpf.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी.
ICSI CSEET 2023 Mock Test के लिए हो जाएं तैयार, icsi.edu पर एक्टिव हुआ लिंक
SSC GD Constable की चयन प्रक्रिया
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया के कुल पांच चरण हैं. पहले चरण में उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) देनी होगी. इस परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) देनी होगी. तीसरे चरण में शारीरिक मानक परीक्षण (PST),चौथे चरण में मेडिकल परीक्षा (डीएमई / आरएमई) और पांचवें चरण में उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन कराना होगा.
SSC GD Constable Admit Card 2023: इन लिंक से डाउनलोड करें
SSC GD WR Admit Card(Western Region)
SSC GD CR Admit Card (Central Region)
SSC GD MPR Admit Card(Madhya Pradesh Region)
SSC GD NER Admit Card (North Eastern Region)
SSC GD NWR Admit Card (North Western Region)
SSC GD Constable Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें
1.एसएससी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाएं.
2.एडमिट कार्ड लिंक पर जाएं.
3.रोल नंबर/पंजीकृत आईडी या उम्मीदवार का नाम और जन्म तिथि का उपयोग करके लॉगिन दर्ज करें.
4.एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5.एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं