Science Stream career Option: बिहार बोर्ड की परीक्षाओं के नतीजे घोषित होने वाले हैं. 12वीं की परीक्षाओं के बाद स्टूडेंट्स अपने-अपने करियर का चुनाव कर सकेंगे. 12वीं के बाद आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस के स्टूडेंट्स अपने स्ट्रीम के हिसाब से करियर का चुनाव करेंगे. ऐसे में आज करियर ऑप्शन को लेकर होने वाले कंफ्यूजन को लेकर बात करेंगे. साइंस के स्टूडेंट्स 12वीं पास करने के बाद उनके पास कई करियर ऑप्शन है, कैसे चुनाव करें? इन सब की जानकारी आपको यहां मिल जाएगी. साइंस के कई स्टूडेंट्स बायो लेते हैं तो कोई मैथ. ऐसे में उनके पास कई ऑप्शन है.
मेडिकल फिल्ड में भी है कई ऑप्शन
12वीं साइंस (पीसीएम) के बाद इंजीनियरिंग (बीई/बीटेक/बीआर्क), 12वीं साइंस (पीसीबी) के बाद मेडिकल, पैरा मेडिकल, बीएससी नर्सिंग, बी फार्मा कोर्स काफी पॉपुलर है. इसके अलावा आप 12वीं के बाद एमबीबीएस का कोर्स कर सकते हैं. एमबीबीएस में एडमिशन के लिए नीट की परीक्षा पास करनी होती है. वहीं आप एमबीबीएस (MBBS) का कोर्स नहीं कर पा रहे हैं तो आपके पास बीएएमस, बीयूएमस, बीएसएमएस और बीएचएमस, बैचलर ऑफ डेंटल स्टडीज (बीडीएस) और बैचलर ऑफ वेटरनरी साइंस एंड एनिमल हसबैंड्री (बीवीएससी एंड एएच) का भी ऑप्शन है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जेईई मेन्स न हो पाए तो यहां से करें इंजीनियरिंग कोर्स
अगर आप इंजीनियरिंग के फील्ड में जाना चाहते हैं तो12वीं के बाद B.Tech का कोर्स करके इंजीनियर बन सकते हैं. इसके लिए जेईई मेन्स की परीक्षा दे सकते हैं. जेईई मेन्स के अलावा स्टेट (बिहार) एंट्रेंस एग्जाम BCECE देकर बिहार में इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं.
आर्किटेक्ट बन सकते हैं
12वीं के बाद जेईई मेन का पेपर-2 पास कर आप आर्किटेक्ट बन सकते हैं. इसमें आपको मेनली डिजाइन पर काम करना होगा.
ये भी पढ़ें-UCEED 2025 परीक्षा के परिणाम घोषित, 10 मार्च से स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, काउंसलिंग 14 मार्च से शुरू होगी
बीएससी व बीएससी ऑनर्स
बीएससी ऑनर्स, कंप्यूटर साइंस, सहित कई ऑर्नस पेपर में अगर आप आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं तो आप सीयूईटी एग्जाम देकर किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकते हैं.बिहार में बहुत से विश्वविद्यालय इन कोर्सेज में दाखिला सीयूईटी अंक या 12वीं मेरिट से देते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं