Bihar Board BSEB 12th Result 2021 Declared: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. रिजल्ट आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस स्ट्रीम की परीक्षाओं के लिए घोषित किया गया है. बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in चेक कर सकते हैं. रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी.
Bihar Board 12th Result 2021: रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य क्रेडेंशियल्स की मदद से लॉग इन करें.
- सभी जानकारी को सबमिट कर दें.
- बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन वेबसाइट्स से चेक करें रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम 2021 देखने के लिए इन आधिकारिक वेबसाइटों पर जा सकते हैं biharboardonline.bihar.gov.in और bsebbihar.com. इनके अलावा, कुछ निजी वेबसाइटों पर भी BSEB 12वीं कक्षा के परिणाम देखे जा सकते हैं. हालांकि, छात्रों को आधिकारिक वेबसाइटों से अपने परिणामों को देखने की सलाह दी जाती है.
छात्र जो एक या दो सब्जेक्ट्स में न्यूनतम पासिंग मार्क्स प्राप्त करने में असफल रहेंगे, उन्हें अपने अंकों में सुधार के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा.
पिछले दो वर्षों में ऐसा रहा रिजल्ट
पिछले दो वर्षों से बिहार के कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट में छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक पास प्रतिशत को कायम रखा है. साल 2019 में 10,19,795 परीक्षार्थी परीक्षा में पास हुए थे और साल 2020 में छात्रों का पास प्रतिशत बढ़कर 80.44 हो गया था.
BSEB रिजल्ट जारी करने वाला सबसे पहला बोर्ड
BSEB साल 2021 में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने और परिणाम घोषित करने वाला भारत का सबसे पहला स्कूल बोर्ड बन गया है. BSEB कक्षा 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी, 2021 तक 1,473 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं