विज्ञापन

पहली नौकरी से पहले जान लीजिए, कौन से 5 काम ऑफिस में नहीं करने हैं

जब पहली नौकरी लगती है तो ऑफिस जाने का उत्‍साह बहुत अधिक होता है. चूंकि इससे पहले किसी ऑफिस में काम करने का तजुर्बा नहीं होता हैद्व इसलिए पहली नौकरी के पहले दिन ऑफिस जाने से पहले ये जान लें कि कौन सी बातें या काम, ऑफिस में नहीं करने चाहिए.

पहली नौकरी से पहले जान लीजिए, कौन से 5 काम ऑफिस में नहीं करने हैं

जब पहली नौकरी लगती है तो ऑफिस जाने का उत्‍साह बहुत अधिक होता है. चूंकि इससे पहले किसी ऑफिस में काम करने का तजुर्बा नहीं होता हैद्व इसलिए पहली नौकरी के पहले दिन ऑफिस जाने से पहले ये जान लें कि कौन सी बातें या काम, ऑफिस में नहीं करने चाहिए. इन कामों को करने से आपकी प्रोफेशनल इमेज खराब हो सकती है. 

कौन से 5 काम ऑफिस में नहीं करने हैं 

देर से पहुंचना या बिना बताए छुट्टी लेना 

हर रोज ऑफिस में देर से पहुंचना बहुत खराब इमेज बना देता है. ध्‍यान रखिए ये कॉलेज नहीं है, जहां देर से पहुंचे तो भी लेक्‍चर अटेंड कर सकेंगे. बार-बार लेट आना या बिना बताए छुट्टी लेना प्रोफेशनलिज्म पर प्रश्‍नचिन्‍ह उठाता है. 

हर वक्‍त मोबाइल और सोशल मीडिया का प्रयोग करना 

हर वक्‍त मोबाइल या सोशल मीडिया का इस्‍तेमाल करने से फोकस और प्रोडक्टिविटी कम होती है. इससे बॉस और टीम की नजरों में आपकी गलत छवि बन सकती है. 

गॉसिप और ऑफिस पॉलिटिक्स में लग जाना 

शायद ही कोई ऑफिस हो जहां गॉसिप और ऑफिस पॉलिटिक्स ना होती हो. दूसरों की बातें करना या ग्रुपबाजी में पड़ना, आपको विवादों में फंसा सकता है. 

Office Tips: स्‍मार्ट लोगों में होती हैं ये 7 आदतें, क्‍या आपमें हैं?

बिना समझे हर काम को हां कह देना 

काम करने का उत्‍साह तो ठीक है, पर बिना सोचे-समझे हर काम के लिए हां कर देना, ठीक नहीं है. अगर आपको पता ही नहीं है कि इस काम को कैसे डेडलाइन पर पूरा करना है, तो काम करने से गलतियां बढ़ सकती हैं. 

फीडबैक को नजरअंदाज करना

काम करेंगे तो फीडबैक भी मिलेगा ही. सीनियर्स जब फीडबैक दें, तो उसे पर्सनल नहीं लेना चाहिए. उसे सीखने का मौका समझना चाहिए. तभी आपकी प्रोफेशनल ग्रोथ हो सकती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
First Job, First Job Tips, 5 Things You Should Not Do In Office, First Job Suggestion, First Job First Day In Office
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com