AIBE 18 Result 2024 Declared: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जाम के 18वें एडमिशन के नतीजे घोषित कर दिए हैं. काउंसिल ने एआईबीई 18वीं रिजल्ट (AIBE 18 Result 2024) के साथ ही स्टूडेंट के स्कोर कार्ड को भी जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 18 or XVIII 2024) में शामिल हुए हैं, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexnation.com या barcouncilofindia.org पर जाकर देख सकते हैं. एआईबीई 18वीं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन क्रेडेंशियल यानी यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा. एआईबीई 18वीं परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2023 को किया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बार काउंसिल ने रिजल्ट के साथ एक नोटिस भी जारी किया है. काउंसिल ने नोटिस में बताया कि एआईबीई 18 में पूछे गए सात प्रश्नों को वापस ले लिया गया है और रिजल्ट 100 के बजाय 93 प्रश्नों के आधार पर तैयार किया गया है. इसके अलावा पासिंग मार्क्स की गणना 93 अंकों में से 45 प्रतिशत के रूप में की गई है. सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पास प्रतिशत 45 के बजाय 42 है. इसी तरह, एससी, एसटी और विकलांग श्रेणियों के लिए, पाससिंग मार्क्स की गणना 93 के 40 प्रतिशत के रूप में की जाती है, जो इसे 37 बनाता है.
बीसीआई ने नोटिस में कहा, “जिन उम्मीदवारों ने नामांकन प्रमाण पत्र के बजाय अन्य दस्तावेज अपलोड किए हैं, उनके परिणाम रोक दिए गए हैं. उन उम्मीदवारों को 10 अप्रैल, 2024 से पहले अपना नामांकन प्रमाण पत्र ईमेल पते bci.helpdesk@smartexams.in पर भेजना होगा. ऐसे उम्मीदवारों के परिणाम 15 अप्रैल, 2024 तक घोषित किए जाएंगे.”
एआईबीई 18वें परीक्षा 10 दिसंबर 2023 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन एक सर्टिफिकेट परीक्षा है, जो लॉ ग्रेजुएट को भारत में अदालत में प्रैक्टिस करने में सक्षम बनाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं