विज्ञापन

AIBE एग्जाम देने से पहले पढ़ लें BCI के ये सख्त नियम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री

7 जून को होने वाले एग्जाम के लिए BCI ने एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और एग्जाम हॉल नियमों को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की हैं. कुछ चीजों पर पूरी तरह बैन हैं, जबकि कुछ चीजें साथ ले जाना अनिवार्य हैं.

AIBE एग्जाम देने से पहले पढ़ लें BCI के ये सख्त नियम, वरना नहीं मिलेगी एंट्री
इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी गैजेट ले जाना सख्त मना है.

अगर आप लॉ ग्रेजुएट हैं और वकालत का लाइसेंस यानी COP (Certificate of Practice) पाने के लिए इस साल ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE 21) देने जा रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने रविवार, 7 जून 2026 को होने वाली इस परीक्षा के लिए कुछ बेहद सख्त नियम और गाइडलाइन्स जारी की हैं. परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अगर आप सेंटर पर एंट्री के वक्त किसी भी तरह की परेशानी से बचना चाहते हैं, तो घर से निकलने से पहले कुछ बातों को अच्छी तरह समझ लें. ये भी जान लें कि सेंटर पर क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं.

सेंटर पर एंट्री के लिए क्या-क्या साथ ले जाना जरूरी है

एग्जाम सेंटर के अंदर जाने के लिए आपके पास कुछ चीजें जरूर होनी ही चाहिए, इनके बिना आपको गेट से अंदर नहीं जाने दिया जाएगा. इनमें सबसे जरूरी एडमिट कार्ड (Admit Card) है. इसका साफ प्रिंटआउट अपने साथ रखें. पहचान के लिए आपको अपना ओरिजिनल आईडी कार्ड ले जाना होगा. आप पैन कार्ड (PAN Card), वोटर आईडी (Voter ID), ड्राइविंग लाइसेंस (DL) या अन्य कोई भी वैलिड सरकारी फोटो आईडी साथ ले जा सकते हैं.

एग्जाम हॉल के अंदर क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं

1. OMR शीट भरने के लिए केवल नीला या काला बॉल पॉइंट पेन ही साथ रखें.

2. अगर पानी की बोतल ले जा रहे हैं, तो वह पूरी तरह पारदर्शी (Transparent) होनी चाहिए.

3. आप परीक्षा में बेयर एक्ट्स (Bare Acts) ले जा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि वे बिल्कुल सिंपल होने चाहिए. उन पर कोई नोट्स, कमेंट्स या हाथ से लिखी बातें नहीं होनी चाहिए.

इन चीजों पर है पूरी तरह बैन 

1. इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर या कोई भी गैजेट ले जाना सख्त मना है.

2. किसी भी तरह की किताबें, खुद के बनाए नोट्स या कागज के टुकड़े अंदर नहीं ले जा सकते हैं.

3. बैग, वॉलेट या कोई भी कीमती सामान रखने की जिम्मेदारी आपकी खुद की होगी, इसलिए बेहतर होगा कि इन्हें सेंटर पर न लाएं.

टाइमिंग और ड्रेस कोड का रखें खास ख्याल

परीक्षा शुरू होने के तय समय से काफी पहले सेंटर पर पहुंच जाएं. गेट बंद होने के बाद आने वाले उम्मीदवारों को किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं मिलेगी. अंदर जाने से पहले आपकी पूरी सुरक्षा जांच की जाएगी. BCI ने कोई फिक्स ड्रेस कोड (Dress Code) इस एग्जाम के लिए तय नहीं किया है, लेकिन जून की गर्मी को देखते हुए आपको बिल्कुल साधारण और आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह दी गई है. भारी-भरकम ज्वैलरी, बड़ी एक्सेसरीज पहनने से बचें. पैरों में भी सिंपल और आरामदायक फुटवियर पहनना सबसे सही रहेगा.

एक छोटी सी गलती और परीक्षा से हो जाएंगे बाहर

BCI ने साफ कर दिया है कि अगर किसी भी छात्र ने नियमों को तोड़ा या सुरक्षा जांच में सहयोग नहीं किया, तो उन्हें तुरंत परीक्षा से बाहर कर दिया जाएगा. ओएमआर शीट भरते समय सिर्फ सही पेन का इस्तेमाल करें और कोई भी गलत तरीका अपनाने की कोशिश न करें.

यह भी पढ़ें- SSC Delhi Police Head Constable Exam का रिजल्ट जारी, ssc.gov.in पर ऐसे करें चेक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com