विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2016

2016 में 2.5 लाख ई-कॉमर्स नौकरियों की आएगी बाढ़

2016 में 2.5 लाख ई-कॉमर्स नौकरियों की आएगी बाढ़
नयी दिल्‍ली: देश के ई-कॉमर्स क्षेत्र में 2016 में करीब 2.5 लाख नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं। यह बात एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) ने एक अनुमान में कही।

2016 में कई गुणा बनेगा ई-कॉमर्स बाजार
एसोचैम के मुताबिक, देश का ई-कॉमर्स बाजार 2009 में 3.8 अरब डॉलर का था। 2014 में यह 17 अरब डॉलर का हो गया और 2015 में यह 23 अरब डॉलर का हो गया। 2016 में इसके 38 अरब डॉलर का हो जाने का अनुमान है।

ई-कॉमर्स क्षेत्र में अभी करते हैं 3.5 लाख लोग
एसोचैम के शोध पत्र में कहा गया है कि इस क्षेत्र में अभी 3.5 लाख लोग काम कर रहे हैं। अगले 12 महीनों में और अधिक लोगों की जरूरत होगी। साथ ही स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं की संख्या बढ़ने से एम-कॉमर्स का बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है।
एसोचैम के महासचिव डी. एस. रावत ने कहा, "इस विशेष क्षेत्र में नई नौकरियां 60-65 फीसदी बढ़ सकती हैं और अगले दो-तीन साल में 6-8 लाख रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं।"
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
E-Commerce Jobs, Assocham, Associated Chambers Of Commerce And Industry Of India, Assocham Secretary General D.S. Rawat, Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com