यह ख़बर 06 मई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

विजया बैंक की चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 39 फीसदी घटा

नई दिल्ली:

सरकारी क्षेत्र के विजया बैंक को मार्च में समाप्त तिमाही के दौरान 135.84 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही से 39.3 प्रतिशत कम है।

बैंक ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। बैंक को पिछले साल इसी तिमाही में 224.15 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

आलोच्य तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 3,029.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल इसी तिमाही में 2,680.20 करोड़ रुपये रही थी।

मार्च में समाप्त पूरे वित्त वर्ष के दौरान बैंक का शुद्ध लाभ 28.8 प्रतिशत घटकर 416.91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल 585.61 करोड़ रुपये रहा था।

पूरे साल में बैंक की कुल आय बढ़कर 11,416.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल 9,658.88 करोड़ रुपये रही थी।

इसी अवधि में बैंक की गैर निष्पादित अस्तियां बढ़कर 2.41 प्रतिशत पर पहुंच गयीं, जो पिछले साल 2.17 प्रतिशत थीं।

मार्च में समाप्त तिमाही में भी बैंक की गैर निष्पादित अस्तियां बढ़कर 1.55 प्रतिशत पर पहुंच गयीं, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 1.30 प्रतिशत थीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बैंक के निदेशक मंडल ने 10 रुपये अंकित मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 10 प्रतिशत अथवा एक रुपये का अंतिम लाभांश देने का प्रस्ताव किया है।